Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

वाहनों के नंबर और फोन कॉल की जांच, दिल्ली पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 27, 2023
in दिल्ली
A A
challaned
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित इजरायली दूतावास के पास धमाका करने वालों तक पहुंचने के लिए दिल्ली पुलिस कई योजना पर काम कर रही है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस दूतावास के पास मंगलवार रात हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट के दौरान सक्रिय मोबाइल नंबरों की ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल’ की जांच करेगी। पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की है जो विस्फोट से कुछ समय पहले घटनास्थल के करीब कैमरे में कैद हुए थे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। सीमावर्ती इलाकों के पास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

फोन कॉल्स और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की जांच

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली : मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की हेराफेरी में फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार

April 5, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
Load More

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल का पता लगाना कठिन है, लेकिन विशेष जांच तकनीकों और आस-पास के नंबरों की मदद से हम यह पता लगा सकते हैं कि उस क्षेत्र के आसपास कौन लोग थे, जहां विस्फोट हुआ था। कई अलग-अलग सोशल मीडिया एप्लिकेशन हैं जिनकी जांच करने की जरूरत है। इसके लिए संबंधित कंपनियों से बात की जाएगी।

वाहनों की सघन पड़ताल

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इजरायल दूतावास और दिल्ली में यहूदी प्रतिष्ठानों के आसपास के इलाकों को सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रखा गया है। इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज की निगरानी शुरू कर दी है। विशेष टीमें विस्फोट के समय और विस्फोट से पहले गुजरने वाले सभी वाहनों के पंजीकरण नंबरों की जांच कर रही हैं। हम जल्द ही वाहनों की पहचान कर लेंगे क्योंकि सड़क के दोनों छोर पर लाल बत्ती पोस्ट हैं। अब्दुल कलाम रोड और पृथ्वीराज रोड की गलियों से कई सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए हैं।

एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल भी एक्टिव

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने संसद के आसपास के इलाके का दौरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि लोकसभा में हाल ही में हुई सुरक्षा चूक की घटना और इस विस्फोट के बीच कोई संबंध है या नहीं है। घटनास्थल का दौरा करने वाले अधिकारियों ने कहा कि दूतावास के पास केमिकल ब्लास्ट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल की टीम भी जांच में शामिल है।

एनआईए भी जुटी, इस संगठन का हाथ होने का शक

घटनास्थल के पास इजराइली राजदूत को संबोधित एक पत्र मिला है। फिंगर प्रिंट की पहचान के लिए पत्र को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। अंग्रेजी में लिखे पत्र के तार किसी ‘सर अल्लाह रेजिस्टेंस’ नामक संगठन से जुड़े होने की आशंका है। पत्र में यहूदी, फलस्तीन और गाजा जैसे शब्द भी लिखे गए हैं। एनआईए की एक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट और मौके से पत्र का बरामद होना दूतावास के समीप 2021 में हुए धमाके की याद दिलाता है जिसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हुई थीं। एनआईए ने उस मामले की भी जांच की थी।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कांग्रेस छोड़ने को क्यों मज़बूर ये नेता, वजह जानकर सब हैरान!

April 11, 2024
Shiva ji

झण्डेवाला देवी मन्दिर में सावन मास की शिवरात्रि पर शिव जी का हुआ विशेष रूद्राभिषेक

August 3, 2024
water

लोकसभा चुनाव में जल संकट का मुद्दा

May 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.