Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

इस मुद्दे पर भारत के साथ खुलकर खड़ा हुआ चीन!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2025
in विश्व, व्यापार
A A
india-china
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: चीनी राजदूत ज़ू फेइहोंग ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को “अनुचित और बिना सोचे समझे” बताते हुए आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लंबे समय से मुक्त व्यापार का लाभ उठाया है, लेकिन अब टैरिफ को हथियार बनाकर विभिन्न देशों से “अनुचित लाभ” हासिल करने की कोशिश कर रहा है। ज़ू ने भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने पर जोर देते हुए भारतीय कंपनियों को चीन में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। चीन की इंडस्ट्री के लिए भारत में “निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और भेदभाव-रहित” व्यापारिक माहौल की उम्मीद जताई।

ज़ू फेइहोंग ने सोमवार को कहा, “एकतरफा नीति और धौंस” के कारण विश्व में “उथल-पुथल और परिवर्तन का नया दौर” आ गया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीतियों का जिक्र करते हुए इसे “अनुचित” करार दिया। राजदूत ने जोर देकर कहा कि चीन और भारत जैसे वैश्विक दक्षिण के देशों को अंतरराष्ट्रीय न्याय और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए एकजुट होना चाहिए। वैश्विक शांति और समृद्धि को बढ़ावा देना चाहिए तथा टैरिफ और ट्रेड वॉर का विरोध करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

Indians fleeing Iran

ईरान से ‘दुश्मन’ मुल्‍क क्‍यों भाग रहे भारतीय?

March 18, 2026
india iran

भारत ने निभाई ईरान से दोस्ती, भेज रहा है मदद

March 18, 2026
drone

ईरान की नकल पर उतारू हुआ अमेरिका, अब ‘छोटू’ के दम पर जीतेगा युद्ध

March 18, 2026
Major US airstrike near Hormuz

होर्मुज के पास अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ईरान के गुप्त मिसाइल ठिकाने तबाह

March 18, 2026
Load More

भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार पर बोलते हुए ज़ू ने बताया कि इस वर्ष के पहले सात महीनों में दोनों देशों के बीच माल व्यापार 88 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 10.5 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि चीन भारतीय कंपनियों को अपने उत्पादों को बढ़ावा देने और निवेश करने के लिए स्वागत करता है। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत चीनी फर्मों को समान अवसर प्रदान करेगा।

पाकिस्तान की वजह से भारत-चीन संबंध प्रभावित नहीं होते
चीन के राजदूत ने स्पष्ट किया कि “भारत-चीन संबंध किसी तीसरे देश से प्रभावित नहीं होते”, यहां तक कि पाकिस्तान का जिक्र करते हुए भी। उन्होंने दोनों देशों को आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। हाल ही में तियानजिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक तथा विशेष प्रतिनिधि (एसआर) वार्ताओं का हवाला देते हुए ज़ू ने कहा कि सीमा मुद्दों पर विशेषज्ञ समूह गठित करने और सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) के तहत सहमति बनी है। इसके अलावा, चीन और भारत के बीच प्रत्यक्ष उड़ानों का फिर से शुरू होना भी संबंधों में सुधार का संकेत है।

ज़ू ने वैश्विक संदर्भ में कहा कि चीन और भारत को एक-दूसरे को विकास के अवसर के रूप में देखना चाहिए, न कि खतरे के रूप में। उन्होंने रणनीतिक और दीर्घकालिक नज़रिए से संबंधों को संभालने की वकालत की। जो आपसी सम्मान, विश्वास, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, साझा विकास और लाभदायक सहयोग पर आधारित हो। उन्होंने कहा- “हमें समन्वित सह-अस्तित्व को बनाए रखना चाहिए, तियानजिन बैठक के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना चाहिए तथा पड़ोसी प्रमुख देशों के साथ सह-अस्तित्व का सही रास्ता तलाशना चाहिए।”

चीन ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करते हुए विकासशील देशों के हितों की रक्षा करने की बात कही। राजदूत ने समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीय विश्व तथा समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि ये बयान भारत-चीन आर्थिक संबंधों को नई गति देने के साथ-साथ वैश्विक व्यापार तनावों के बीच दोनों देशों की एकजुटता को दर्शाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

धामी सरकार की सख्ती, डेंगू पर सभी विभाग होंगे एकजुट

April 25, 2025
Republic Day

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा 75 वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2024

इस रात की सुबह कब?

December 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान से ‘दुश्मन’ मुल्‍क क्‍यों भाग रहे भारतीय?
  • बदरीनाथ मास्टर प्लान: धाम का दिव्य-भव्य स्वरूप लेने लगा आकार
  • भारत ने निभाई ईरान से दोस्ती, भेज रहा है मदद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.