Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ईरान की नकल पर उतारू हुआ अमेरिका, अब ‘छोटू’ के दम पर जीतेगा युद्ध

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 18, 2026
in विश्व
A A
drone
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : ईरान के साथ चल रहे युद्ध में अमेरिका अब अपनी रणनीति पूरी तरह मोड़ रहा है. पेंटागन LUCAS(Low-Cost Uncrewed Combat Attack System) कामिकाजे ड्रोन की बड़े पैमाने पर उत्पादन की योजना बना रहा है. यह ठीक उसी तरह का सस्ता, एकतरफा हमला करने वाला ड्रोन है जैसा ईरान सालों से इस्तेमाल कर रहा है. एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि लुकास ड्रोन ईरान पर हालिया हमलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर चुका है और अब इसे बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए और बेहतर बनाया जा रहा है. ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका के पारंपरिक हथियारों के बजाय इन हल्के-फुल्के ड्रोन्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं.

अभी तक दर्जनों ड्रोन बनाए जा चुके हैं, लेकिन सैन्य अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि युद्ध में कितने इस्तेमाल किए गए. यह बदलाव अमेरिकी रणनीति में बड़ा टर्निंग पॉइंट है. सालों तक महंगी मिसाइलों और हवाई हमलों पर निर्भर रहने वाला अमेरिका अब ईरान की सस्ते और भारी मात्रा में ड्रोन वाली रणनीति को अपनाने लगा है. ईरान के शाहेद- 136 ड्रोन और उसके रूसी वर्जन गेहन का कहर हाल के युद्धों में देखा जा चुका है. खासतौर पर इजरायल के खिलाफ 12 दिन के युद्ध में इस ड्रोन ने एयर डिफेंस सिस्टम को खूब थकाया था. यही नीति उसने अमेरिका के खिलाफ युद्ध में भी अपनाई और अमेरिकी महंगे डिफेंस सिस्टम को थका डाला.

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

ईरान की नकल कर रहा अमेरिका
अमेरिका का LUCAS ड्रोन दरअसल ईरान के शाहेद-136 ड्रोन की ही नकल है. इसे एरिजोना की कंपनी स्पेक्ट्रवर्क्स ने रिवर्स इंजीनियरिंग करके बनाया है. अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन को कैप्चर किया, उसके अंदरूनी पार्ट्स निकाले और अमेरिका में इसका मेड इन अमेरिका वर्जन तैयार कर लिया. CENTCOM कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने इसे बेहद जरूरी बताया और खुद कहा – हमने इसे पकड़ा, उसके अंदरूनी हिस्से निकाले, अमेरिका भेजा, थोड़ा ‘मेड इन अमेरिका’ टैग लगाया और फिर ईरानियों पर ही दाग दिया.

LUCAS ड्रोन एयर डिफेंस को कैसे मात देता है?

  • यह लगभग 10 फीट लंबा, 8 फीट विंगस्पैन वाला सस्ता ड्रोन है, जिसकी कीमत करीब 35,000 डॉलर है.
  • ये झुंड में हमला करता है, जिससे दुश्मन की एयर डिफेंस सिस्टम ओवरलोड हो जाते हैं. ईरान को हर एक लुकास ड्रोन रोकने के लिए महंगे SAM मिसाइल खर्च करनी पड़ती है, जैसे अमेरिका अपने पैट्रियट सिस्टम को लगाता है.
  • ईरान की ये स्ट्रैटजी थी कि वो शाहेद-136 जैसे सस्ते ड्रोन का इस्तेमाल अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम को थकाने के लिए करता था. अब अमेरिका वही 35 हजार डॉलर के लुकास के जरिये कर रहा है.
  • लुकास लो-अल्टीट्यूड पर उड़ता है, स्टारलिंक और वियासैट सैटेलाइट से कनेक्ट रहता है, जिससे रडार से बचना आसान हो जाता है. सेल्फ कोऑर्डिनेशन और विजन-बेस्ड टारगेटिंग की वजह से यह बिना पायलट के सटीक हमला करता है.
  • पेंटागन का कहना है कि इससे उनकी मैगजीन डेप्थ बची रहती है, यानि महंगे टॉमहॉक या अन्य मिसाइलों का स्टॉक जल्दी खत्म नहीं होता. अब पेंटागन इसे और तेजी से और ज्यादा संख्या में बनाने की तैयारी में है.

ईरान की तरह ड्रोन की फौज तैयार कर रहा अमेरिका
अंडरसेक्रेटरी ऑफ डिफेंस फॉर रिसर्च एंड इंजीनियरिंग एमिल माइकल ने कहा कि कुछ सालों में ही यह ड्रोन मास प्रोडक्शन के लिए तैयार है और युद्ध में इसका प्रदर्शन शानदार रहा है. ट्रंप प्रशासन के ईरान युद्ध में लुकास ड्रोन 28 फरवरी को पहली बार इस्तेमाल हुआ. टास्क फोर्स स्कॉर्पियन स्ट्राइक ने इसे ग्राउंड से लॉन्च किया और ईरानी कमांड सेंटर, एयर डिफेंस साइट और मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया. यह बदलाव सिर्फ तकनीकी नहीं, रणनीतिक भी है.

ईरान ने यूक्रेन और मध्य पूर्व में सैकड़ों सस्ते शाहेद ड्रोन से दुश्मनों को परेशान किया. अब अमेरिका उसी हथियार से ईरान को जवाब दे रहा है और आगे और भारी मात्रा में. रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर युद्ध लंबा चला तो लुकास ड्रोन की मास प्रोडक्शन अमेरिका को फायदा देगी. सस्ते, स्वायत्त और भारी संख्या में, अमेरिकी ड्रोन वॉर की शुरुआत है, जहां ईरान की अपनी रणनीति अब उसके खिलाफ घूम रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Shivraj Singh Chouhan's

शिवराज सिंह चौहान के घर गूंजी किलकारी, पोती का नाम रखा ‘इला’ – देवी से जुड़ा है गहरा धार्मिक महत्व

January 22, 2026
terrorists

यह शहर बना आतंकी संगठनों का गढ़! एटीएस ने खोले राज

October 12, 2022
UNSC

राम मंदिर पर पाकिस्तान की ड्रामेबाजी…UN से अपील, मुस्लिम विरासत को खतरा बताया

November 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.