Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

चीन की एयर-लॉन्च कैरियर किलर मिसाइल YJ-21 की सबसे साफ तस्वीर, भारत-अमेरिका की बढ़ेगी टेंशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2022
in विश्व
A A
किलर मिसाइल YJ-21
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बीजिंग: चीन के हवा से लॉन्च करने वाले कैरियर किलर मिसाइल की अब तक की सबसे साफ तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वाईजे-21 मिसाइल (YJ-21 Missile) शियान H-6N बॉम्बर (Xian H-6N Bomber) में लगी हुई दिखाई दे रही है। चीन की इस मिसाइल के बारे में दुनिया को बहुत की कम जानकारी है, इसलिए पश्चिमी देश इसे किसी रहस्य की तरह देखते हैं। नाटो ने चीन की इस एयरलॉन्च कैरियर किलर मिसाइल को CH-AS-X-13 नाम दिया है। चीन का दावा है कि यह मिसाइल किसी भी एयरक्राफ्ट कैरियर को लंबी दूरी से निशाना बना सकती है। इतना ही नहीं, एयरक्राफ्ट से लॉन्च होने के कारण इसकी रेंज और रडार की नजर में आने की संभावना भी बेहद कम है। दुनिया में सबसे अधिक एयरक्राफ्ट कैरियर अमेरिका के पास हैं। चीन और अमेरिका में ताइवान, दक्षिण और पूर्वी चीन सागर को लेकर तनाव भी है। ऐसे में यह नई मिसाइल अमेरिका समेत चीन के सभी दुश्मन देशों के लिए चेतावनी मानी जा रही है।

वीडियो में क्या नजर आ रहा है
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में शियान एच6एन बॉम्बर वाईजे-21 मिसाइल के साथ उड़ान भरता नजर आता है। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां लिया गया, इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन एच-6एन के बीचोबीच में वाईजे-21 एयरलॉन्च कैरियर किलर मिसाइल लगी दिखाई दे रही है। माना जाता है कि यह मिसाइल जमीन से हमला करने वाली DF-21D मिसाइल का एक एयर लॉन्च वर्जन है। DF-21D चीन की एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे 2010 में चीनी नौसेना में शामिल किया गया था। चीनी सेना में वाईजे-21 मिसाइल की तैनाती और संख्या के बारे में भी जानकारी नहीं है। ऐसा दावा किया जाता है कि यह मिसाइल अभी भी अपने टेस्ट से गुजर रही है। इसके बाद ही इसे चीनी सेना में आधिकारिक रूप से कमीशन किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
india-nepal border

भारत-नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील, क्या है वजह?

March 3, 2026
Anti-ship cruise missile

चीन ने चुपके से कर दिया खेल, ईरान को दे दिए 5 बड़े हथियार

March 3, 2026
Iran and America are bombing

ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत

March 2, 2026
Load More

वाईजे-21 मिसाइल की ताकत जान लीजिए
यूएस डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी की 2021 की चाइना मिलिट्री पावर रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने एच-6एन बॉम्बर को अब सक्रिय रूप से सेवा में शामिल कर लिया है। हालांकि, इन दस्तावेजों में वाईजे-21 मिसाइल की काबिलियत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। विश्लेषकों का दावा है कि वाईजे-21 मिसाइल 800 और 900 मील की रेंज तक मार करने में सक्षम है। यह मिसाइल पारंपरिक वॉरहेड के साथ किसी शिप या एयरक्राफ्ट कैरियर को निशाना बना सकती है। यह मिसाइल अपने दूसरे फेज में पैंतरेबाजी कर रडार को चकमा दे सकती है। बैलिस्टिक मिसाइलों की तरह यह मिसाइल भी हाइपरसोनिक स्पीड से अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ती है, लेकिन इसका ऐंगल ऐसा रहता है कि युद्धपोत के एयर डिफेंस सिस्टम इसके खतरे को भांपने में फेल हो जाते हैं। यही कारण है कि इसे कैरियर किलर का नाम दिया गया है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
जंतर मंतर पहुंची शिक्षा शव यात्रा

एक देश एक शिक्षा को लेकर जंतर मंतर पहुंची शिक्षा शव यात्रा

September 21, 2023

एसबीएम-जी का लक्ष्य अरुचिकर कार्यों और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों से मुक्ति है

January 28, 2023
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सरखेत आपदा के पुनर्वास की समीक्षा बैठक

January 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.