Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

फिलीस्तीनी राजदूत संग बंद कमरे में बैठक, मुस्लिम नेताओं ने मोदी सरकार से क्या कहा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 19, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Palestinian ambassador india
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद से ही इजरायली सेना गाजा पट्टी में लगातार बम बरसा रही है. गाजा में जारी हिंसा को रोकने के लिए भारत के मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने भी एकजुटता दिखाई है. भारत के मुस्लिम नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए इजरायली सेना द्वारा गाजा में मानव जीवन की क्षति, अस्पतालों पर बमबारी और फिलिस्तीन में रहने वाले नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की सप्लाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की निंदा की है.

भारतीय मुस्लिम नेताओं की ओर से संयुक्त बयान में कहा गया है, “हमें यह याद रखना चाहिए कि यहूदी (इजरायल) सरकार वर्षों से फिलिस्तीनियों को उनके घरों और जमीन से लगातार बेदखल कर रही है. फिलिस्तीन के मूल निवासियों पर अत्याचार कर रही है. फिलिस्तीन क्षेत्र में नए इलाकों में इजरायलियों को बसाया जा रहा है. पवित्र अल-अक्सा मस्जिद की लगातार मर्यादा धूमिल की जा रही है. इजरायल सरकार की ऐसी कई आक्रामक नीतियां हैं जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है. इजरायल लगातार इस क्षेत्र में शांति और व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा है. ”

इन्हें भी पढ़े

पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Modi Government

मॉनसून सत्र से पहले नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल संभव नहीं, समझिए कारण

June 30, 2026
dhiraj seth

‘टैंक अधिकारी’ के हाथों में भारतीय सेना की बागडोर, रेगिस्तान से लेकर पहाड़ तक अभियानों का है अनुभव 

June 30, 2026
general dhiraj seth

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए प्रमुख, संभाली देश के 31वें आर्मी चीफ की कमान

June 30, 2026
Load More

इजरायल पर कार्रवाई की मांग

इसके अलावा उन्होंने गाजा और फिलिस्तीन के अन्य हिस्सों में इजरायली सेना द्वारा जारी हिंसा को रोकने, फिलिस्तीनियों के मानवाधिकारों को बहाल करने और क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वाले मुस्लिम संगठनों में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलमा-ए-हिंद, जमात-ए-इस्लामी, इमारत ए शरिया, ऑल इंडिया उलेमा और मसाईख बोर्ड, मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हैं. इसके अलावा जमीयत अहल-ए-हदीस और दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद और शियाओं की जामा मस्जिद के इमाम और मजलिस-ए-मुशावरत के पूर्व अध्यक्ष ने भी इस संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किया है.

गाजा में जारी खून-खराबे को रोकने की जरूरत

संयुक्त बयान में यह भी कहा गया है, ” हम फिलिस्तीन और खासकर गाजा की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं. हम बच्चों और महिलाओं की हत्या, भोजन, पानी, दवा और बिजली की सप्लाई में कटौती और गाजा को खाली कराने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तुरंत हस्तक्षेप कर इस खून-खराबे को रोकने की जरूरत है.

मुस्लिम नेताओं ने भारत सरकार से भी फिलिस्तीन को लेकर समय की कसौटी पर खरी उतरी नीति का पालन करने का आग्रह किया है.

संयुक्त बयान में कहा गया है, “हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि वह फिलिस्तीन समर्थक विदेश नीति को जारी रखे. महात्मा गांधी भी स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन करते थे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका समर्थन किया था. फिलिस्तीन की धरती पर फिलिस्तीनियों का वैध अधिकार है.”

अस्पताल पर हमले से 500 से ज्यादा की मौत

हमास और इजरायल में जारी युद्ध के बीच मंगलवार देर रात गाजा पट्टी के अल-अहली अरब अस्पताल में हुए ब्लास्ट में 500 लोगों की मौत हो गई है. फिलिस्तीन ने दावा किया है कि यह अस्पताल इजरायली एयरस्ट्राइक की चपेट में आया है. जबकि इजरायल ने इन आरोपों को नकार दिया है. इजरायल ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा है कि फिलिस्तीन के इस्लामिक जिहाद द्वारा दागे गए एक रॉकेट के मिस फायर होने की वजह से यह हादसा हुआ है.

गाजा के जिस अल-अहली अरब अस्पताल में ये हमला हुआ, वह उत्तरी गाजा में है. इस हॉस्पिटल को एंग्लिकन चर्च द्वारा संचालित किया जाता है. हमास और इजरायल में जारी युद्ध के चलते इस अस्पताल में हजारों लोगों ने शरण ले रखी थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Moscow Drone Attack

सबसे पावरफुल डिफेंस सिस्टम होने के बावजूद रूस क्यों नहीं रोक पाया ड्रोन अटैक?

May 31, 2023

क्या कोई है मतलब?

July 4, 2022
Pledge Park Scheme

प्लेज पार्क योजना, एक क्रांतिकारी परिवर्तन : सीएम योगी

May 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस
  • 30 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, चेक करें अपने शहर का भाव

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.