Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 31, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
cm dhami
23
SHARES
766
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज लोकतंत्र और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा से सवाल कर रही है, लेकिन उसे पहले अपने शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में उत्तराखंड में नकल माफिया का खेल चलता था। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कथित न्याय यात्रा लगातार मिल रही चुनावी हार से उपजी हताशा और बौखलाहट का परिणाम है। यह न्याय की नहीं, बल्कि राजनीतिक अस्तित्व बचाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दों पर सरकार का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए भ्रम और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है।

इन्हें भी पढ़े

deepotsav

अयोध्या: दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से आसमान में जीवंत होगी रामायण की गाथा

October 31, 2026
samrat choudhary

प्रदेश में बनेगी सरदार पटेल सबसे ऊंची प्रतिमा, CM सम्राट चौधरी का एलान

October 31, 2026
Amit Shah

राष्ट्रीय एकता दिवस: अमित शाह बोले- सिर्फ 1218 दिनों में सरदार पटेल ने देश को किया एकजुट

October 31, 2026
Kedarnath Dham

बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु

October 31, 2026
Load More

कांग्रेस के शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं में नकल माफिया सक्रिय था

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रही है, जबकि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने पर शिकायत का समाधान होना चाहिए, लेकिन इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया है। सड़कों पर प्रदर्शन और संवैधानिक संस्थाओं को घेरना लोकतंत्र का सम्मान नहीं है। चुनाव आयोग कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की संवैधानिक संस्था है।

धामी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भर्ती परीक्षाओं में नकल माफिया सक्रिय था। युवाओं को नौकरी पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था, जबकि भाजपा सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का काम किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पहाड़ों से पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार देने के लिए कौन सी ठोस नीति बनाई थी।

संवेदनशील मामले में राजनीति

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल में हुए कथित घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने टूजी, कॉमनवेल्थ, कोयला और अन्य घोटालों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की लंबी फेहरिस्त रही है, ऐसे में उसे भाजपा सरकार से सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं है।

अंकिता भंडारी प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में राजनीति करने के बजाय पीड़ित परिवार की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में सीबीआई जांच चल रही है और जांच प्रक्रिया का सम्मान होना चाहिए। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए, लेकिन किसी बेटी और उसके परिवार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बनाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज महिला सम्मान की बात कर रही है, लेकिन अपने शासनकाल में हुई घटनाओं पर उसकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से अपने पुराने शासनकाल में हुए घोटालों और भर्ती अनियमितताओं पर जवाब देने को कहा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ED

ED में क्या दूसरा काबिल अफसर है ही नहीं?

May 4, 2023
आचार संहिता

स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए ‘एक देश एक चुनाव’ है जरूरी!

February 14, 2025
Chief Minister Devendra Fadnavis

सामाजिक न्याय विभाग का राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

June 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली: एसआईआर की समय-सीमा बढ़ी, मतदाताओं को 26 दिन की राहत
  • अयोध्या: दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से आसमान में जीवंत होगी रामायण की गाथा
  • प्रदेश में बनेगी सरदार पटेल सबसे ऊंची प्रतिमा, CM सम्राट चौधरी का एलान

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.