Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल : कर्मचारियों और महिलाओं के लिए सीएम सुक्खू ने किया ये बड़ा ऐलान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 15, 2023
in राज्य
A A
CM Sukhvinder Singh Sukhu
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश आज अपने 75 साल पूरे कर चुका है. 76वां हिमाचल दिवस आज स्पीति घाटी के काजा में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने की. यहां पहली बार था, जब लाहौल स्पीति में हिमाचल दिवस राज्यस्तरीय समारोह मनाया गया हो. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मौके पर खास घोषणा भी की. मुख्यमंत्री ने स्पीति घाटी में रहने वाली 18 साल से 59 साल की हर महिला को हर महीने 1 हजार 500 रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं को यह गारंटी दी थी. पहले चरण में 2.31 लाख महिलाओं की गारंटी पूरी की गई है. अब दूसरे चरण में स्पीति घाटी की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी.

सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्पीति घाटी की महिलाओं का यहां के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. ऐसे में यहां रहने वाले हर महिला को 1 हजार 500 रुपए जून महीने से मिलना शुरू हो जाएंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को भी 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया है. इससे हिमाचल प्रदेश के करीब 2.15 लाख कर्मचारी और 1.90 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है. उनकी सरकार हिमाचल प्रदेश में संसाधन जुटाने की दिशा में काम कर रही है. हिमाचल प्रदेश आने वाले चार सालों में अपनी अर्थव्यवस्था को सुधार जाएगा और 10 सालों में हिमाचल प्रदेश पूरे देश का सबसे अमीर राज्य बनकर उभरेगा.

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

चीन को भी कड़ा संदेश
लाहौल स्पीति जिला सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है. जिला की सीमा चीन के साथ लगती है हिमाचल दिवस को चीन सीमा के नजदीक मनाना एक बड़ा कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है. पूर्व सरकारों में भी मुख्यमंत्री के दौरे पर आते रहे हैं, लेकिन हिमाचल दिवस के मौके पर पहली बार यहां राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान कहा कि काजा में पर्यटन की अपार संभावनाएं है. सरकार इस दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है. यहां पर्यटन को गति देने के लिए हेलीपोर्ट के साथ हवाई पट्टी पर विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यहां प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर विकास को आगे बढ़ाएंगे

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

देश की जलभृत प्रणालियों के मानचित्रण और प्रबंधन के लिए एक पहल

August 3, 2022
Siddaramaiah

इन वजहों से चल गया सिद्धारमैया का सिक्का!

May 18, 2023

ऑपरेशन सिंदूर: जानिए, ऑपरेशन सिंदूर पर हुई प्रेस ब्रीफ़िंग की बड़ी बातें !

May 7, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.