Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कांग्रेस के 5 मंत्री और 45 विधायकों का पत्ता साफ? सर्वे में आया ‘बैड रिपोर्ट’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 19, 2023
in राज्य
A A
Malkhan Singh Joins Congress
19
SHARES
624
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जयपुर: राजस्थान में तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections 2023) को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। खास तौर से सत्ताधारी कांग्रेस में होने वाले बड़े बदलाव आपको हैरान कर सकते हैं। प्रदेश में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। टिकट वितरण के लिए कांग्रेस (Rajasthan Congress) ने फार्म्युला तय किया है कि सिर्फ जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। इसके लिए एआईसीसी, प्रदेश प्रभारी और मुख्यमंत्री की ओर से तीन सर्वे कराए गए हैं। इस सर्वे में 5 मंत्रियों और 10 दिग्गज नेताओं सहित 45 मौजूदा विधायकों रिपोर्ट खराब पाई गई है। बताया जा रहा कि पिछले चुनावों में जिन कांग्रेस नेताओं को टिकट दिए गए थे, उनमें से करीब 120 नेताओं के टिकट बदले जाएंगे।

वन टू वन संवाद में नेताओं के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
CM Dhami

CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्टॉलों का भी किया शुभारंभ

August 24, 2026
पान मसाला

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

August 23, 2026

उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

August 23, 2026
Load More

पिछले दिनों कांग्रेस के वॉर रूम में विधायकों से वन टू वन संवाद का कार्यक्रम रखा गया। इसमें कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ पार्टी के प्रत्याशी रहे नेताओं को भी बुलाया गया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विधायकों और मंत्रियों को खरी-खरी सुना दी। कई विधायकों और मंत्रियों को साफ साफ कह दिया कि आपके क्षेत्र में हुए सर्वे के दौरान आपकी रिपोर्ट खराब आई है। स्थिति सुधारें वरना टिकट नहीं मिलेगा। खराब रिपोर्ट वाले नेताओं में सरकार के कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं।

कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं को किया आगाह

खराब रिपोर्ट के चलते कई दिग्गज नेताओं को फील्ड में जाकर स्थिति सुधारने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला, जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जनजाति विकास मंत्री अर्जुन बामणिया का नाम शामिल है। इनके अलावा यातायात मंत्री बृजेन्द्र ओला, अल्पसंख्यक मामलात विभाग के मंत्री सालेह मोहम्मद और सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को भी निर्देश दिए गए। इन सभी दिग्गजों को क्षेत्र में अपनी स्थिति सुधारने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय तक फील्ड में सक्रिय रहने को कहा गया है। तीन बार हुए सर्वे में इन दिग्गज नेताओं की परफोरमेंस ठीक नहीं आई है।

किन सीटों पर बदले जा सकते हैं टिकट

कांग्रेस की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक 45 मौजूदा विधायकों और हारे हुए 75 प्रत्याशियों की स्थिति खराब बताई गई है। ऐसे में इन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी बदलने जाने की तैयारी कर ली गई है। इन सीटों में भीनमाल, मेड़ता, पाली, बाली, सुमेरपुर, फलौदी, झुंझुनूं, चाकसू, बगरू, धोद, झोटवाड़ा, आमेर, किशनपोल, झाडोल, डूंगरपुर शामिल हैं। इनके अलावा गढी, कपासन, आहोर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, आसपुर, बड़ी सादड़ी, चित्तोड़गढ़ भी हैं। डूंगरगढ़, घाटोल, जैतारण, कुंभलगढ, लाडपुरा, लूणकरणसर, मनोहरथाना, मावली भी इसमें शामिल है। उदयपुर शहर, रतनगढ, सागवाड़ा, संगरिया, तिजारा, बहरोड़, थानागाजी, बस्सी, दूदू, शाहपुरा, खंडेला, सिरोही और गंगापुर सिटी का भी इस लिस्ट में नाम है।

इन नेताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का इशारा

सर्वे रिपोर्ट में जिन नेताओं की रिपोर्ट अच्छी आई है उन्हें चुनाव की तैयारियों में जुटने का इशारा कर दिया गया है। इन नेताओं में 4 विधायक, 8 मंत्री और 4 हारे हुए कांग्रेस प्रत्याशी शामिल हैं। जिन्हें चुनाव लड़ने की तैयारी करने का इशारा किया गया है। उनमें मंत्री ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरियावास, खिलाड़ीलाल बैरवा, विश्वेन्द्र सिंह, राजेन्द्र यादव, टीकाराम जूली, डॉ. सीपी जोशी, रामलाल जाट जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। साथ ही विधायकों में रफीक खान, दानिश अबरार, हाकम अली, सुरेश मोदी और अशोक बैरवा, के साथ हारे हुए प्रत्याशियों में रामेश्वर डूडी, रतन देवासी, डॉ. अर्चना शर्मा और धीरज गुर्जर शामिल बताए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Mamta

टीएमसी में सबसे बड़ा सियासी भूचाल, बाग़ी विधायकों ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया!

June 23, 2026

किस किस का जिक्र कीजिए?

January 2, 2023

पवार फॉर्मूला नहीं अपनाया सोनिया ने

June 10, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.