Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

PM-CM संबंधी विधेयकों वाली संयुक्त संसदीय समिति से दूरी बना सकती है कांग्रेस!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 29, 2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को 30 दिन तक गिरफ्तार रहने के बाद पद से हटाने वाले बिल का लगातार विरोध कर रही है. इस बीच खबर है कि इस प्रावधान पर विचार करने वाली संसद की संयुक्त समिति से कांग्रेस दूरी बना सकती है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी के फैसले के बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जल्द ही अवगत कराया जा सकता है.

मुख्य विपक्षी दल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस उन तीन चर्चित विधेयकों पर विचार करने वाली संसद की संयुक्त समिति से दूरी बना सकती है, जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में लगातार 30 दिन तक गिरफ्तार रहने के बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान किया गया है. पार्टी की तरफ से जल्द ही इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जानकारी दे सकती है.

इन्हें भी पढ़े

examination system

भारत की परीक्षा व्यवस्था पर बढ़ते सवाल, परीक्षाओं में गड़बड़ी का ज़िम्मेदार कौन?

June 27, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
BJP and Congress

नागरिकता पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, BJP ने किया पलटवार!

June 25, 2026
Load More

‘बहिष्कार करने के बारे में पत्र नहीं लिखा’

बीते शनिवार (28 सितंबर) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि किसी भी राजनीतिक दल ने उन्हें तीन विधेयकों पर विचार के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति का बहिष्कार करने के बारे में पत्र नहीं लिखा है. ऐसे अब खबर है कि कांग्रेस विरोध के चलते इस समिति से दूरी बना सकती है.

समिति से दूरी बना सकती हैं विपक्षी दल

कांग्रेस से पहले तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और आम आदमी पार्टी सहित चार पार्टियों ने घोषणा की थी कि वो समिति का हिस्सा नहीं होंगी. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने भी इस समिति से दूरी बनाने का संकेत दिया है.

क्या है मामला

मानसून सत्र के आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में तीन अहम विधेयक – केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पेश किए थे. इन विधेयकों में यह प्रावधान है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री किसी गंभीर आरोप में लगातार 30 दिन तक गिरफ्तार रहते हैं, तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा. यानी पीएम, सीएम या कोई मंत्री गंभीर अपराध (जिसमें न्यूनतम 5 साल की सजा का प्रावधान हो) में लगातार 30 दिन जेल में रहते हैं, तो 31वें दिन उनका पद स्वतः समाप्त माना जाएगा. हालांकि रिहाई होने के बाद उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त किया जा सकेगा.

अब तक नहीं हुआ समिति का गठन

अमित शाह के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया जाना जरूरी है ताकि जेल से सरकार न चलाई जा सके. यह बिल पेश करते समय स्वयं गृह मंत्री ने ही इसे संयुक्त संसदीय समिति में भेजने का प्रस्ताव रखा था. समिति को अपनी रिपोर्ट शीतकालीन सत्र में देनी है, लेकिन अभी तक समिति का गठन ही नहीं हो सका है.

विपक्षी दलों ने किया विधेयकों का विरोध

वहीं इन विधेयको को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने जमकर विरोध किया था. बिल को लेकर सदन में भी जोरदार हंगामा हुआ था. विपक्षी दलों ने इस बिल को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए थे. उनका कहना था कि यह प्रस्ताव असंवैधानिक है और इसे राज्यों में विपक्षी नेताओं को कमजोर करने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. विरोध के बीच ही इन विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा गया था. इस समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य होंगे, लेकिन अब तक समिति का गठन नहीं हो पाया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
narendra modi

नरेंद्र मोदी का स्वर्णिम सफ़र, 75वें जन्मदिवस पर एक विस्तृत विश्लेषण

September 17, 2025
Mother's Struggle for Her Daughter's Education

बेटी की पढ़ाई के लिए मां का संघर्ष

April 17, 2026

खोजी पत्रकारिता: सड़क निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को उजागर करना

October 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.