शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह नेम प्लेट विवाद के बीच आज नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की।
विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात के दौरान के. सी. वेणुगोपाल ने फटकार लगाते हुए उनसे कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी मंत्री या पार्टी पदाधिकारी, पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं के खिलाफ नहीं जा सकता है।






