Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

पिछड़ों को बांट रही कांग्रेस, ओबीसी पहचान पर खतरा पैदा कर रहा INDI अलायंस: पीएम मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 10, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बोकारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो के चंदनकियारी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया अलायंस पर जमकर सियासी प्रहार किये. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में रोटी बेटी माटी की पुकार झारखंड में भाजपा सरकार के नारे के साथ ही लोगों से उद्घोष करवाया और कहा कि बोकारो में जनता-जनार्दन का जोश और जुनून अभिभूत करने वाला है. झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार बननी तय है. पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड को हमने (भाजपा सरकार) ने बनाया है और हम ही इसको संवारेंगे. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया अलायंस की पार्टियां समाज को बिखरने की साजिश रच रही हैं. ओबीसी समुदाय, दलित समुदाय और आदिवासी समुदाय तो खास तौर पर कांग्रेस के निशाने पर है. इंडिया अलायंस की पार्टियां विभिन्न जातियों को एक दूसरे से लड़ाने की रणनीति पर चल रही हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमें इन साजिशों से सावधान रहेगा. पीएम मोदी ने एक बार फिर एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा बुलंद किया.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, कांग्रेस हमेशा से SC/ST/OBC की एकजुटता की घोर विरोधी रही है. आजादी के बाद जब तक SC समाज बिखरा रहा…ST समाज बिखरा रहा… OBC समाज बिखरा रहा, कांग्रेस मजे से केंद्र में सरकारें बनाती रही, लेकिन जैसे ही ये समाज एकजुट हुआ. कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई. झारखंड के तेज विकास के लिए ‘सबका प्रयास’ यानी सभी की सामूहिक शक्ति लगनी बहुत जरूरी है. इसलिए आप सभी को कांग्रेस-JMM की एक बहुत बड़ी साजिश से सतर्क रहना है. पीएम मोदी ने कहा, 1990 में OBC समाज को आरक्षण मिला। OBC की अलग-अलग जातियों का संख्या बल एक साथ जुड़ गया, उसके बाद से कांग्रेस आज तक लोकसभा में 250 सीटें भी नहीं जीत पाई है. इसलिए कांग्रेस OBC की इस सामूहिक ताकत को तोड़ना चाहती है और इस ताकत को तोड़कर OBC को सैंकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है. कोई नहीं चाहता है कि समाज बिखरे, समाज छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाए. इसलिए हमें ये हमेशा याद रखना है – एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे.

इन्हें भी पढ़े

patanjali foods

पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका

February 12, 2026
हड़ताल

ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने किया आज भारत बंद का ऐलान, क्या बैंक भी रहेंगे बंद?

February 12, 2026
loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Load More

पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि, हमने 370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया, लेकिन यह कांग्रेस और उनके साथियों को पसंद नहीं. सात दशक से बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं था, जिसे अब लागू कर दिया है. पहली बार जम्मू के सीएम ने बाबा साहब के संविधान की शपथ ली. जमीन और बेटियों की सुरक्षा के लिए एनडीए सरकार जरूरी है, इसलिए हम आशीर्वाद मांगने आए हैं कि एनडीए के उम्मीदवार को जीत दिलानी है. उन्होंने लोगों से कहा, आप तो हमारे लिए मोदी हो… घर-घर जाइए और रोटी माटी बेटी को बचाने का संदेश देने का काम करिये.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया जी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री के रूप में बिठाया था. उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे. 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली, आपने अपने इस सेवक मोदी को सेवा करने का मौका दिया और बीते 10 साल में हमने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं. लेकिन, भाजपा-NDA का यहां एक ही मंत्र है – हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे. ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP

BJP का मेगा ‘गांव चलो अभियान’, जानें- कब से शुरू है यात्रा

January 21, 2024

सीआईएसएफ के किशोर कुमार जेना ने 19वें एशियाई खेल में भाला फेंक में जीता रजत पदक

October 4, 2023

2024 का चुनावी रण, चुनाव का पांचवां चरण!

May 20, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.