Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अपने इस फैसले से पछता रही कांग्रेस, नहीं गिरेगी हरियाणा की सरकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 8, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। इसके कारण प्रदेश का राजनीतिक समीकरण बिगड़ गया है। प्रदेश की 90 विधानसभा में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से 2 सीट पीछे है। हालांकि फिर भी नायब सिंह सैनी की सरकार को कोई खतरा नहीं है।

लोकसभा और आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को हटाकर कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। यह फैसला बीजेपी ने तब लिया जब दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी ने सरकार से अपना समर्थन वापस लिया था। चौटाला की पार्टी के 10 विधायक हैं। हालांकि बीजेपी निर्दलीयों के सहारे सरकार गठन करने में कामयाब रही। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीट है। जिसमें से 40 बीजेपी के पास है। जबकि जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। विधानसभा में कांग्रेस के 30 विधायक हैं। वहीं 6 निर्दलीय विधायक भी है। हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोक दल के पास 1-1 विधायक हैं। इसके अलावा अभी विधानसभा की 2 सीटें रिक्त हैं।

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
cm dhami

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

February 9, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
Load More

2 विधायकों की है जरूरत

ऐसे में बीजेपी को मौजूदा विधानसभा की 88 सीटों के आधार पर 45 विधायकों का समर्थन चाहिए। लेकिन नायब सिंह सैनी सरकार के पास 43 विधायकों का ही समर्थन है। जिसमें से 40 बीजेपी के विधायक, हरियाणा लोकहित पार्टी के एक और दो निर्दलीय हैं। मतलब सरकार को अभी भी 2 विधायकों का समर्थन चाहिए। हालांकि बीजेपी को ऐसी उम्मीद है कि जेजेपी के बागी विधायक सरकार को अपना समर्थन दे सकते हैं। बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने वालें तीनों विधायकों ने अभी विधानसभा अध्यक्ष को सरकार से समर्थन वापस लेने की जानकारी नहीं दी है। तीनों ने मीडिया के सामने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है।

अपने ही जाल में फंस गई कांग्रेस

हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल के दौरान 22 फरवरी 2024 को अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। जिसके बाद 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी राज्य के नए मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री बनने के बाद सैनी ने विश्वास मत हासिल नहीं किया। क्योंकि कांग्रेस पहले ही अविश्वास प्रस्ताव ला चुकी थी। 22 फरवरी के आधार पर अगले छ महीने तक यानी 22 अगस्त तक हरियाणा में अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता। वैसे भी हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर में समाप्त हो रहा है। मतलब 22 अगस्त के बाद कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आती भी है तो ऐसे में सरकार विधानसभा को भंग करके चुनाव की घोषणा कर सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR-IHBT celebrates CSIR Foundation Day

सीएसआईआर-आईएचबीटी ने मनाया सीएसआईआर का स्थापना दिवस

November 16, 2022
Cabinet Minister Chandan Ram Das

उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

April 26, 2023

हारी हुई सीटों पर भाजपा की प्लानिंग

October 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.