Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल का खेल खराब करेगी कांग्रेस!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 14, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
Rahul Gandhi or Kejriwal
17
SHARES
558
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राहुल गांधी की एंट्री के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 10 साल बाद दिल्ली में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए कांग्रेस ने बेहद महीन चाल चल दी है। कांग्रेस की कोशिश अपने उन वोटर्स को वापस अपने पाले में लाने की है, जो 2013, 2015 और फिर 2020 में अरविंद केजरीवाल के साथ चल दिए थे। मुस्लिम बहुल सीट से राहुल गांधी की पहली रैली और इसमें जाति-आरक्षण कार्ड खेलकर कांग्रेस ने अपनी मंशा साफ कर दी है।

दिल्ली में दो दर्जन से अधिक ऐसी सीटें हैं जिन पर हार जीत मुस्लिम और दलित वोटर्स ही तय करते हैं। आम आदमी पार्टी के उभार से पहले दोनों ही तबका कांग्रेस के साथ मजबूती से जुड़ा रहा। लेकिन पिछले 2 विधानसभा चुनाव में यह वोट बैंक पूरी तरह ‘आप’ की ओर शिफ्ट हो गया। नजीता यह हुआ कि कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई। कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि 10 साल की एंटी इनकंबेंसी से जूझ रही ‘आप’ से अपने वोटर्स को वापस खींचने का यह सुनहरा मौका है।

इन्हें भी पढ़े

PM modi

पीएम मोदी का सुशासन के लिए बड़ा संदेश, ‘नागरिक प्रथम’ मंत्र को अपनाने की आवश्यकता

April 3, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
Load More

यही वजह है कि पार्टी ने मुस्लिम और दलित वोटर्स को साधने पर काम तेज कर दिया है। राहुल गांधी ने सोमवार को अपने इस अभियान की शुरुआत सीलमपुर से की। राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल रहमान ने याद दिलाया कि दिल्ली दंगों के बाद पीड़ितों को मरहम लगाने के लिए राहुल गांधी ही आए थे, अरविंद केजरीवाल नहीं। खुद राहुल गांधी ने भी कहा कि वह जाति और धर्म देखे बिना हमेशा हिंसा के खिलाफ खड़े रहेंगे।

राहुल गांधी की इस सभा से मुसलमानों को संदेश देने के साथ ही दलित वोटर्स को भी साधने की भरसक कोशिश की गई। खुद राहुल गांधी ने जाति जनगणना कराने का वादा किया और आबादी के मुताबिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। राहुल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से ऊपर ले जाएगी। उन्होंने मंच से अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि क्या वह जाति जनगणना के पक्ष में हैं।

अगले ही दिन पार्टी ने अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया जिसमें अरविंद केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जिसे एक बार आरक्षण का लाभ मिल जाए उसे कतार में सबसे पीछे खड़ा कर देना चाहिए। कांग्रेस यदि मुस्लिम और दलित वोटर्स के एक हिस्से को भी वापस अपनी ओर खींचने में कामयाब रही तो आम आदमी पार्टी का खेल बिगड़ सकता है। यही वजह है कि ‘आप’ कांग्रेस पर अधिक बोलने से बच रही है। खुद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह राहुल गांधी के बयानों पर कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। असल में ‘आप’ नहीं चाहती कि कांग्रेस कहीं मुकाबले में दिखे। यदि ऐसा होता है कि भाजपा विरोधी वोटों में बंटवारा हो सकता है और इसका नुकसान सीधे तौर पर ‘आप’ को होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bmc

बीएमसी चुनाव की घोषणा कभी भी!

January 26, 2023
मजदूर दिवस

मजदूर दिवस पर सरकार को दी बड़ी चुनौती!

May 3, 2024
UAE Pakistan?

पाकिस्तान की हालात नाजुक, परेशान हैं उसके दो ‘खास दोस्त’

June 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.