सतीश मुखिया
मथुरा: बिहार में हुए भरत त्यागी के फर्जी एनकाउंटर को लेकर श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व कर रहे मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भरत तिवारी कोई चोर डाकू लुटेरा हत्यारा रंगबाज या आतंकवादी नहीं था उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं था। वह केवल जवनिया गांव जो की गंगा नदी में कटाव के कारण गंगा नदी में समाहित हो गया था। सैकड़ो परिवार विस्थापित होकर बांध पर शरण लेने को मजबूर हो गए थे।
बिहार सरकार एवं नेताओं द्वारा विस्थापित लोगों के साथ बड़े-बड़े वादे कर दिए थे, भारत तिवारी विस्थापित लोगों की जिंदगी व्यवस्थित करने के लिए दिन रात प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहा था सिस्टम कैसे काम करता है सब जानते हैं। वह गरीब असहाय लोगों को घर बनाने सड़क की व्यवस्था करने बिजली की व्यवस्था करने के लिए दिन-रात कार्यालयों के चक्कर लगाकर गरीब दलित पिछड़ों की व्यवस्था में लगा हुआ था। उसकी सोच थी कि नेता और प्रशासन जो जनता के साथ वादा करते हैं उसको निभाएं जनता को झूठा दिलासा ना दें।
भरत तिवारी गरीब विस्थापितों को उनके हक और अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ रहा था उसकी समझ में यह बात आई कि यह सिस्टम सड़ चुका है भरत तिवारी की हत्या भ्रष्ट सिस्टम की कायराना हरकत है। विस्थापितों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने वाला एक आम नागरिक था। उसका उद्देश्य पवित्र था भरत तिवारी क्रांतिकारी विचारधारा से प्रेरित होकर समाज सेवा कर रहे थे, भ्रष्ट सिस्टम से लड़ रहे थे।
हथियार उठाना गलत था लेकिन भरत ने जब हथियार फेंक कर आत्मसमर्पण कर दिया था तब उसका फर्जी एनकाउंटर क्यों किया गया हथियार उठाकर भरत ने जो अपराध किया उसके लिए उसे जेल भेजा जाता अथवा प्यार से समझाया भी जा सकता था। भरत तिवारी का इरादा और उद्देश्य जनहित था। एनकाउंटर का आदेश देने वाले और एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कैंडल मार्च का संचालन जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया श्रद्धांजलि देने वालों में सर्वश्री पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष, आदित्य तिवारी, रूपा लवानिया, विपुल पाठक, जिलानी कादरी, आशीष अग्रवाल, अबरार कुरैशी, योगेश यादव, लक्ष्य गौड़ गौरांग, अग्रवाल अरनव चौधरी, अनवर फारुकी, अमित राज, हाशिम ह्यूमर, अनिल खरे, अभय प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, अर्पित सिंह, योगेश ठाकुर, नवीन प्रजापति, गौरव सिंह, राजेंद्र शर्मा, दीपक मौर्य ,राजेश कुमार, राकेश शुक्ला सहित कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।







