Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कांग्रेस की ‘एकला चलो’ नीति को लगा झटका!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 15, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
Congress Working Committee
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आपसी सिरफुटौव्वल का सामना कर रहे INDIA गठबंधन के कई सांसद संसद के इस सत्र से निलंबित कर दिए गए, जिससे गठबंधन के नेताओं को आस जगी है कि INDIA गठबंधन अपने पिछले मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर 2024 की लड़ाई के लिए जुटेगा. 5 राज्यों के चुनाव में ‘एकला चलो’ का नारा लेकर चली कांग्रेस 4 राज्यों में धड़ाम हो गयी. इंडिया गठबंधन 2024 के लिए है, ये कहकर उसने सहयोगियों से गठबंधन से इनकार कर दिया.

ऐसे में नतीजे आते ही अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को आइना दिखाने लगे. ममता बनर्जी ने अपने सांसदों को यहां तक आदेश जारी कर दिया कि विपक्षी एकता सिर्फ संसद के भीतर के लिए है. बाहर के लिए हम मौके के लिहाज से अपनी रणनीति तय करेंगे.

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

6 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बुलाए डिनर से भी टीएमसी दूर रही, लेकिन पहले महुआ मोइत्रा का संसद से निष्कासन, फिर डेरेक ओ ब्रायन का पूरे सत्र के लिए निलंबन हुआ, तो कांग्रेस दोनों मौकों पर टीएमसी के साथ मजबूती से खड़ी दिखी. खुद सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सक्रिय नजर आये.

ममता बनर्जी ने सुर किया नरम

पहले राहुल गांधी ने तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ममता बनर्जी को न्योता दिया तो नाखुश चल रहीं ममता बनर्जी ने अपने आखिर अपने विश्वस्त डेरेक ओ ब्रायन को भेज ही दिया था. ऐसे में विपक्षी सांसदों पर हो रही कड़ी कार्रवाई से कांग्रेस को लगता है कि विपक्षी दल एकजुट होकर जनता के बीच जाएंगे.

टीएमसी के अलावा लोकसभा के तमाम विपक्षी दलों के सांसद भी सस्पेंड हुए. जिस पर विपक्ष का कहना है कि वेल आकर नारेबाजी करने को विपक्ष में रहते बीजेपी कैसे भूल गयी, संसद में सुरक्षा चूक पर सवाल उठाने पर विपक्षियों पर एक्शन लिया जा रहा है, जबकि गृह मंत्री बयान तक देने को तैयार नहीं है.

फिर एक साथ जुटेंगे ममता, अखिलेश, नीतीश और केजरीवाल

पास बनवाने वाले बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा पर कोई एक्शन नहीं हुआ. इससे पहले आप अपने नेताओं पर एक्शन को और आजम खान पर कार्रवाई को सपा बीजेपी की विरोधियों को सताने की साजिश बता चुकी है. ऐसे में सवाल यही है कि संसद सत्र में विपक्षियों पर एक्शन क्या उनके लिए फेविकोल का काम करेगा और उनको 2024 के लिए संजीवनी देगा.

यही वजह है कि 6 दिसम्बर को ममता,अखिलेश समेत कई नेताओं के बैठक से दूरी बनाने के चलते इंडिया गठबंधन की बैठक टाल दी गयी थी, लेकिन शायद ये वक्त का तकाजा है कि अब 19 दिसम्बर को होने वाली बैठक में ममता, अखिलेश, नीतीश और केजरीवाल समेत सभी दिग्गज शामिल हो रहे हैं. ये बात अलग है कि जब आमना-सामना होगा, तब रिश्ता किस दिशा में आगे बढ़ेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Indigo

इंडिगो का बड़ा ऐलान, फ्लाइट कैंसिलेशन पर 10 हजार रुपये का मुआवजा और अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर

December 11, 2025
WCL

वेकोलि ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

June 6, 2023
भारतीय परम्परा

भारतीय परम्पराओं के अनुपालन से देश बढ़ रहा आगे!

July 16, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.