Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी पर भारत में जारी हुई कोरोना जैसी गाइडलाइन्स!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2023
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
China
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : चीन में कोरोना के बाद शुरू हुई नई रहस्यमयी बीमारी ने दुनिया के कई देशों को डरा दिया है। डब्ल्यूएचओ भी चेतावनी जारी कर चुका है। इस बीमारी ने बच्चों पर ज्यादा असर डाला है। हालत ये है सरकार कई स्कूलों को बंद करने का आदेश दे चुकी है। भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोरोना जैसी गाइडलाइन्स का पालन करने की सलाह दी है। हालांकि यह भी कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, बस नियमों का पालन करते रहें। सरकार ने यह भी कहा है कि अभी देश में अलर्ट जैसी स्थिति नहीं है।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 नवंबर को एक बयान में कहा कि हम चीन में फैल रही नई श्वसन बीमारी के खतरे को देखते हुए देश के सभी हिस्सों में बारीकी से नजर रख रहे हैं। हालांकि सरकार ने मामले में किसी तरह के अलर्ट या चेतावनी देने से साफ इनकार कर दिया। कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, पर कोविड-19 की तरह स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

राज्यों को दिशा-निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी नोट में कहा गया है कि हम सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को इस बीमारी से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारी उपायों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह देते हैं। सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश ‘कोरोना काल की तरह दिशानिर्देशों का पालन करें। जिला और राज्य निगरानी के तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों की बारीकी से निगरानी की जाएगी। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। अभी इस बीमारी को लेकर किसी भी तरह के अलार्म की जरूरत नहीं है।

चीन में कौन सी बीमारी फैल रही, कितनी खतरनाक

इन दिनों चीन में एक रहस्यमयी निमोनिया बीमारी का प्रकोप चल रहा है। यह बीमारी बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा बुरा असर डाल रही है। बीजिंग समेत चीन के उत्तरी हिस्से में बच्चे बड़ी संख्या में बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, चीन में एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं कि यह बीमारी कोरोना काल की याद दिला रही है, जब अस्पतालों में मरीजों को एडमिट करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। बता दें कि चीन के कई हिस्से अभी भी कोरोना बीमारी से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं।

लक्षण

चीन में फैल रहा यह रहस्यमय प्रकोप निमोनिया से मिलता -जुलता है। इसलिए कई लोग इसे रहस्यमयी निमोनिया भी कह रहे हैं। हालात ये हो गए हैं कि कई स्कूलों को बंद किया जा चुका है और कुछ बंद होने के कगार पर हैं। इस रहस्यमयी निमोनिया के लक्षणों की बात करें तो इसमें बच्चों को बिना खांसी के तेज बुखार और फेफड़ों में सूजन हो रही है। एंटीबायोटिक्स, एंटीवायरल और एंटीफंगल दवाओं की मदद से निमोनिया का इलाज किया जा सकता है। लेकिन, इस बीमारी में बच्चों के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं दिख रहा। WHO भी चीन में फैल रही इस बीमारी पर चेतावनी जारी कर चुका है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

विदेश में राहुल गांधी की बोली पर देश में गरमाई सियासत!

September 11, 2024
Pledge Park Scheme

प्लेज पार्क योजना, एक क्रांतिकारी परिवर्तन : सीएम योगी

May 27, 2023
खुफिया एजेंसी

खुफिया एजेंसियों में जरूरी सुधार का सही समय

December 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.