Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सीमा पार नशा तस्करी और आतंकी नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा, इस सिस्टम को करेगी मजबूत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 28, 2025
in राज्य
A A
नशा तस्करी
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकी नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए एक नया प्लान बनाया है. राजौरी-पुंछ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) तजिंदर सिंह ने इसके लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इससे आसानी से नशा तस्कर गिरोह और आतंकी नेटवर्क का पता लगाकर उसे ध्वस्त किया जा सकेगा.

पुंछ जिले में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया है. राजौरी-पुंछ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) तजिंदर सिंह ने रविवार को ह्यूमन इंटेलिजेंस (HUMINT) जुटाने पर जोर दिया है. पुंछ में आयोजित व्यापक इंटेलिजेंस, सुरक्षा और अपराध समीक्षा मीटिंग में अधिकारियों को इनोवेटिव इंटेलिजेंस संग्रह और विश्लेषण तकनीकों के जरिए ऑपरेशनल प्रभावशीलता बढ़ाने के निर्देश दिए.

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
cm dhami

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

February 9, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
Load More

बीट सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश

DIG ने बीट सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि आतंकी इकोसिस्टम, नशा तस्करी को समर्थन देने वाले ढांचे, भगोड़ों और खराब छवि वाले तत्वों की पहचान और लगातार निगरानी प्राथमिकता होनी चाहिए. अधिकारियों को नियमित बीट चेक, सामुदायिक संवाद और यूनिट-स्तर के इंटेलिजेंस इनपुट को सही तरीके से रखने के लिए कहा गया है. इससे पहले, पुंछ के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) शफकत हुसैन ने जिले की मौजूदा सुरक्षा और इंटेलिजेंस स्थिति की जानकारी दी.

राष्ट्र-विरोधी और आपराधिक गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

इस मीटिंग में मौजूद अधिकारियों ने अपने फील्ड इंटेलिजेंस नेटवर्क और वर्तमान सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया. साथ ही पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) कैंपों के स्तर पर शांति बनाए रखने और राष्ट्र-विरोधी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी. इसके बाद DIG तजिंदर सिंह और SSP शफकत हुसैन ने लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास किर्नी और कस्बा गांवों का दौरा किया.

DIG और SSP ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

दोनों अधिकारियों से ग्रामीणों से बात की और उनकी समस्याओं को जाना. DIG ने ग्रामीणों को समय पर समाधान का भरोसा दिलाया. वहीं SSP ने पुलिस के दायरे में आने वाली शिकायतों के जल्दी निपटारे का आश्वासन दिया. SSP ने कहा कि पुंछ जिला पुलिस सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों की जरूरतों के लिए हमेशा उपलब्ध है.अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाकों में शांति, कानून-व्यवस्था और बेहतर सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सहयोग करने की अपील की.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

Why Your Startup Need Strategic Partnerships to Survive!

March 6, 2024
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा

गरीब ही गरीब की बात करेगा तो संसद क्या करेगी?

September 12, 2022
uniform civil code

यूसीसी : धर्म गुरुओं के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता हर पंजीकरण में नहीं!

January 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?
  • क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!
  • सालों इंतजार के बाद अब आया WhatsApp Web का सबसे बड़ा फीचर, जानिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.