Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सेब खरीद में करोड़ों का घोटाला? कारोबार का कोई हिसाब-किताब नहीं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 5, 2023
in राज्य
A A
सेब purchase
23
SHARES
766
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : सहकारिता विभाग के तहत की गई सेब खरीद में करोड़ों रुपये का हेरफेर हुआ है। नौगांव सेब सहकारी समिति में आठ करोड़ रुपये के सेब का हिसाब-किताब नहीं मिल रहा है। राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना से जारी इस पैसे का ब्योरा नहीं मिलने पर शासन ने मामले में जांच बैठा दी है। सेब उत्पादन से जुड़े किसानों और एप्पल फेडरेशन से जुड़ी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए समितियों को सेब खरीदने को पैसा दिया गया था।

इससे किसानों को उनके घर के पास ही बाजार उपलब्ध होता। इस क्रम में नौगांव की सेब सहकारी समिति को चार करोड़ रुपये दिए गए। सेब खरीद के लिए समिति के साथ हुए एमओयू के तहत एक अन्य संस्था ने भी चार करोड़ रुपये दिए। इस आठ करोड़ रुपये से खरीदे गए सेबों की बिक्री से समिति को लगभग 20 करोड़ रुपये की आय होनी थी, पर आलम ये है कि खुद सरकार का ही पैसा फंस गया।

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
CM Dhami

CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्टॉलों का भी किया शुभारंभ

August 24, 2026
पान मसाला

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

August 23, 2026

उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

August 23, 2026
Load More

खरीदा गया सेब बाजार में बेचकर संस्था को पैसा लौटाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब इसकी शिकायत शासन तक पहुंची, तो सचिव सहकारिता के दबाव के बाद सरकार के चार करोड़ रुपये में से ढाई करोड़ रुपये वापस आ गए पर डेढ़ करोड़ रुपये फिर भी अटके रहे। साथ ही समिति ने कुल कितना सेब खरीदा, कितना बेचा, इसके हिसाब का भी मिलान नहीं हो रहा है।

संयुक्त निबंधक को सौंपी गई जांच

इस संबंध में सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जांच संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल को सौंप दी है। सचिव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इस मामले में वित्तीय नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाभ तो दूर मूल धन तक नहीं लौटा

नौगांव समिति को सेब की खरीद से लाभ होना था। आठ करोड़ का सेब कम से कम 20 करोड़ में बिकना था। ऐसे में समिति और सरकार को बड़ा मुनाफा होना था। लेकिन इस मामले में मुनाफा तो दूर समिति और सरकार का मूल पैसा तक वापस नहीं लौटा।

अफसरों की भूमिका पर उठ रहे सवाल

इस मामले में प्रोजेक्ट से जुड़े सहकारिता के अफसरों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। मामले में सवाल उठ रहे हैं कि सेब की बिक्री का पैसा समिति के खाते से देहरादून क्यों मंगाया गया? देहरादून में खोले गए खाते में समिति के पदाधिकारियों को शामिल क्यों नहीं किया गया? सेब की बिक्री का पैसा नहीं लौटने पर समय रहते जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए और कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

समिति ने की एसआईटी जांच की मांग

नौगांव सेब सहकारी समिति के अध्यक्ष जगमोहन चंद ने कहा कि जब संस्था ने हिसाब नहीं दिया, तो शिकायत की। इस मामले में मूलधन भी नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में सेब बेचने और किसानों से खरीद के जो बिल दिए गए, वो भी संदिग्ध हैं। मंडी की पर्चियां भी हाथ से बनी हुई थमा दी गई हैं। समिति ने इन्हें डुप्लीकेट बताया है। आरोप है कि बाजार में सेब खासा महंगा बेचा गया, लेकिन इसकी बिक्री कम कीमत में दिखाई गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
yogi

उपद्रवियों को सीएम योगी की चेतावनी, बोले- जो ऐसा करेगा उसका जहन्नुम का टिकट कटवा दिया जाएगा!

September 28, 2025
uniform civil code

यूसीसी : धर्म गुरुओं के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता हर पंजीकरण में नहीं!

January 30, 2025
Sperm will be prepared in the lab

लैब में तैयार होंगे स्पर्म, निसंतान पुरुष भी बन पाएंगे पिता!

June 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.