Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

CSIR-IHBT ने किसानों के लिए आयोजित की कौशल विकास कार्यक्रम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 14, 2023
in राज्य, विशेष
A A
CSIR-IHBT
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पालमपुर: सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर ने 9-13 अक्टूबर, 2023 के दौरान मेघालय के किसानों के लिए “कृषि औरप्रौधोगिकी, सुगंधित और औधोगिक रूप से महत्वपूर्ण फसलों का मूल्य संवर्धन और विपणन” पर कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया । मेघालय के चार जिलों पूर्व खासी, पश्चिम खासी, दक्षिण खासी और पूर्वी पश्चिमी खासी के किसानों के साथ-साथ मेघालय बेसिन विकास प्राधिकरण (एमबीडीए) के प्राकृतिक संसाधन संस्थान, शिलांग, मेघालय के कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिकतथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत का पहाड़ी राज्य मेघालय में अनिश्चित मौसम और अत्यधिक बारिश के कारण पारंपरिक खेती अलाभकारी होती जा रही है।

CSIR-IHBT

इन्हें भी पढ़े

AAP MP exposes

आप सांसद ने पंजाब में रेत खनन घोटाले का किया खुलासा: भाजपा ने समयबद्ध CBI जांच की मांग की

February 24, 2026
CIL Director Vinay Ranjan

सीआईएल निदेशक विनय रंजन ने किया वेकोलि का दौरा

February 24, 2026
IDFC Bank scam

खाता बंद करने की एक अर्जी, और… ऐसे खुला IDFC बैंक में 590 करोड़ का घोटाला

February 23, 2026
cm dhami

दोहरी पेंशन लेने वालों को धामी ने दी टेंशन, CAG रिपोर्ट के बाद लिया ये एक्शन

February 23, 2026
Load More

सुगंधित फसलें और महत्वपूर्ण औधोगिक फसलें एक उपयुक्त विकल्प बनकर उभरी हैं। इन फसलों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है। सुगंधित फसलों से सगंध तेल प्राप्त होता है जो इसे आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता हैं। ये कम मात्रा वाली, उच्च मूल्य प्रदान करने वाली फसलें हैं। जिनका उपयोग इत्र, अरोमाथेरेपी, भोजन, सौंदर्य प्रसाधन और दवा आदि उधोग मे उपयोग होता है। वर्ष 2016 मे वैश्विक सगंध तेल बाजार मूल्य 6.63 बिलियन यू एस डॉलर था, जिसका 2030 तक 40.12 बिलियन यू एस डॉलर होने का अनुमान है।

CSIR-IHBT

प्राकृतिक संसाधन संस्थान, मेघालय के वरिष्ठ तकनीकी सहायक श्री मार्कशील्ड वारजरी अपने संस्थान के अन्य सदस्यों एवं किसानों के साथ आए। उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश राज्यों की तरह मेघालय भी एक कृषि प्रधान राज्य है,जहां की 83% आबादी कृषि पर निर्भर है। कृषि को अपने करियर के रूप में अपनाने के इच्छुक युवाओं की संख्या में गिरावट एक बड़ी चिंता का विषय है। इन युवाओं को कृषि को आजीविका के रूप में अपनाने और पारंपरिक कृषि ज्ञान और प्रथाओं को बनाए रखनेतथा इसेआगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। मेघालय में सुगंधित तथा औधोगिक फसलों की खेती के लिए आदर्श स्थितियाँ हैं।

इन औषधीय और सुगंधित पौधों की उपज की वैश्विक बाजार में भारी मांग और उत्पादकों तथा उधमियों के व्यापक हित के लिए खेती के क्षेत्रों में सतत विस्तार के लिए राज्य में अपार अवसर हैं। सीएसआईआर-आईएचबीटी के कृषि प्रौधोगिकी प्रभाग के प्रमुख डॉ. सनत सुजात सिंह ने कहा कि सुगंधित गेंदा, सिट्रोनेला, कैमोमाइल, रोजमेरी, दमस्क गुलाब, नींबू घास, पुदीना आदि प्रजातियां मेघालय की जलवायु परिस्थितियों के लिए महत्वपूर्ण फसलें होंगी।

इस कार्यक्रम के दौरान, किसानों को मेघालय के लिए उपयुक्त महत्वपूर्ण सुगंधित और पुष्पव खेती वाली फसलों की उन्नत कृषि और प्रौधोगिकी प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया। सगंध तेल निष्कर्षण परचांदपुर फार्म में एक व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा औषधीय और सुगंधित फसलों के खेतों का भ्रमणऔर फसलोंपरांत प्रसंस्करण और भंडारण की जानकारी भी दी गई। इंजीनियर मोहित शर्मा और इंजीनियर विवेश सूद ने किसानों को संस्थान में स्थापित आसवन इकाइयों के माध्यम से उचित प्रबंधन, प्रसंस्करण और संगध तेल निष्कर्षण के बारे में विस्तार से बताया। किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और सुगंधित फसलों की खेती और प्रबंधन में जिज्ञासाओं और समस्याओं पर चर्चा की।

किसानों ने पुष्पध खेती के फार्मों का भी दौरा किया और खेती की तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन देखा । उन्होंने व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण फसलों के विपणन के लिए संपर्क स्थापित करने के बारे में भी सीखा, किसानों को सीएसआईआर-आईएचबीटी में विभिन्न सुविधाओं जैसे हाइड्रोपोनिक, एरोपोनिक, टिशू कल्चर सुविधा, खाद्य/फल प्रसंस्करण, मधुमक्खी पालन, शीटाके मशरूम और बांस संग्रहालय आदि से भी अवगत कराया गया। इन किसानों द्वारा प्रगतिशील किसान के खेत का भी दौरा किया तथा सुगंधित पौधों की खेती और मूल्य संवर्धन के बुनियादी चरणों को सीखा।

सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कहा कि हमारा संस्थान कृषक समुदाय की आर्थिकी को पुनर्जीवित करने और सगंधित एवं औधोगिकमहत्व के पादपों की खेती के माध्यम से उनकी आय को दोगुना करने के लिए सीएसआईआर मिशन परियोजनाओं केअंतर्गत क्षमता निर्माण और कौशल विकास कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से किसानों को सक्षम बना रहा है। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल कटाई के बाद प्रसंस्करण और इन फसलों के मूल्य संवर्धन के बारे में जागरूक करने और इन उत्पादों के लिए विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

प्राकृतिक संसाधन संस्थान, शिलांग के टीम लीडर श्री मार्कशील्ड वारजरी ने वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया और किसानों से फसल की पैदावार में सुधार के लिए सगंधित फसलों की खेती की उन्नत कृषि तकनीक का पालन करने का आग्रह किया। किसानों ने प्रशिक्षण को बहुत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और इस कार्यक्रम से सीखी गई प्रथाओं को आज़माने के लिए इच्छा जताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मेघालय के 22 अन्य किसानों का दूसरा दल 16 से 20 अक्टूबर, 2023 को संस्थान का दौरा करेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

पुरकुल, सुवाखोली में होगा बिजलीघर का शीघ्र निर्माण : गणेश जोशी

January 3, 2023

भावावेश ने बिगाड़ी छवि

August 21, 2022

आरईसी ने जेएनपीए के साथ 45,000 करोड़ रुपये के वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

August 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.