Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

खतरे में लाखों Android फोन यूजर्स का डेटा?, जानें बचाव के उपाय

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 8, 2025
in गैजेट्स, राष्ट्रीय
A A
smartphone
14
SHARES
452
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हाल के दिनों में मोबाइल फोन के डेटा चोरी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई हैं। अब इसी कड़ी में यदि आप एंड्रॉयड मोबाइल यूज़र्स हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने सभी Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक सुरक्षा चेतावनी यानी सिक्योरिटी अलर्ट जारी की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Google Android ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खामियां पाई गई हैं। इसी संबंध में CERT-In ने Google के Android ऑपरेटिंग सिस्टम में पाए गए ‘हाई सीवियरिटी’ (High Severity) सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी को लेकर अलर्ट जारी किया है। सरल भाषा में कहें तो यह खामी इतनी खतरनाक है कि कोई हैकर इसका फायदा उठाकर आपके फोन को दूर बैठे कंट्रोल कर सकता है, आपका डेटा चुरा सकता है या फिर फोन का सिस्टम ही क्रैश करा सकता है।

इन्हें भी पढ़े

Railway

रेलवे के इन 4 बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 6448 गांवों की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा जबर्दस्त बूस्ट

August 19, 2026
sbi

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बदले कैश विड्रॉल नियम!

August 19, 2026
vbyld 2027

VBYLD 2027 में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका,1,500 युवा होंगे शामिल, ऐसे करें खुद को रजिस्टर

August 19, 2026
Vande Bharat freight train

देश की पहली वंदे भारत मालगाड़ी ट्रेन का ट्रायल रन हुआ पूरा!

August 19, 2026
Load More

अब सवाल है कि यह खतरनाकर खामी किस एंड्रॉयड वर्जन के फोन के लिए चेतावनी जारी की गई है और इससे बचने के क्या उपाय हैं। किसी आम एंड्रायड यूजर्स को ऐसी चीजों से बचने के लिए क्या करना चाहिए? यदि आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं…

Android के किस-किस वर्जन में यह खतरा है?

भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) के अनुसार, यह सिक्योरिटी थ्रेट पुराने और नए लगभग सभी एंड्रॉयड वर्ज़न को प्रभावित कर रहा है। यानी आपका फोन Android 13, Android 14, Android 15 और यहां तक कि Android 16 वर्जन वाला भी क्यों न हो, हैकर्स उसे हैक कर सकते हैं।

CERT-In ने क्या चेतावनी दी?

CERT-In ने चेतावनी में बताया है कि इस बग का फायदा उठाकर कोई अटैकर आपके फोन पर Elevated Privileges हासिल कर सकता है, यानी सिस्टम लेवल की एक्सेस पा सकता है। इससे वह आपके डेटा, फोटो, पासवर्ड, बैंकिंग ऐप्स और यहां तक कि कैमरा या माइक्रोफोन तक पहुंच सकता है। कुछ मामलों में यह बग Arbitrary Code Execution भी कर सकता है, मतलब बिना आपकी अनुमति के हैकर फोन के अंदर कोई भी कोड रन कर सकता है।

किस तरह की और कहां से आई ये खामियां?

अब जहां तक खामी की बात है तो रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कमजोरी Android सिस्टम के कई कंपोनेंट्स से जुड़ी है। इनमें Google Android बग आईडी, Qualcomm रेफरेंस नंबर, NVIDIA रेफरेंस नंबर, UNISOC रेफरेंस नंबर, MediaTek रेफरेंस नंबर में कई कमजोरियां पाई गई हैं। यानी यह कोई एक कंपनी की गलती नहीं, बल्कि Android के पूरे इकोसिस्टम की सुरक्षा संरचना पर एक बड़ा सवाल है।

किस तरह यूज़र्स हैं निशाने पर?

CERT-In ने स्पष्ट कहा है कि हमले का टारगेट कोई ‘स्पेसिफिक ग्रुप’ नहीं है, बल्कि कोई भी स्मार्टफोन यूज़र जो पुराने सिक्योरिटी अपडेट पर है, खतरे में है। खास तौर पर ऐसे यूजर्स जो कभी मैनुअली सिस्टम अपडेट नहीं करते या जिनके फोन में ऑटोमेटिक अपडेट बंद हैं, वे सबसे ज्यादा रिस्क पर हैं।

अगर किसी फोन को यह अटैक हिट करता है, तो हैकर आपके कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड, बैंकिंग ऐप्स या OTP तक एक्सेस कर सकता है। कुछ डिवाइसेज में तो यह बग सिस्टम क्रैश या रिबूट लूप का कारण भी बन सकता है, जिससे डिवाइस बेकार हो सकता है।

इस अटैक से बचने का क्या है तरीका?

CERT-In ने सभी यूज़र्स को सलाह दी है कि यदि इस तरह के अटैक से बचना है तो अपने स्मार्टफोन में लेटेस्ट Android Security Patch को तुरंत इंस्टॉल करें और हमेशा अपडेटेड रखें। साथ ही, अपडेट आने तक किसी अनजान या थर्ड-पार्टी वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने से बचें, और अगर फोन में बार-बार ऐप क्रैश होना या ओवरहीटिंग जैसी दिक्कतें दिखें तो तुरंत कस्टमर सपोर्ट को रिपोर्ट करें।

अपने फोन की Settings में जाएं।

  • ‘About Phone’ या ‘System Update’ पर क्लिक करें।
  • ‘Check for Updates’ पर टैप करें और लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करें।
  • अगर आप बार-बार यह स्टेप नहीं करना चाहते तो Automatic System Updates को ON कर लें, ताकि भविष्य में ऐसे रिस्क खुद-ब-खुद कवर हो जाएं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
plastic pollution

प्‍लास्टिक प्रदूषण से हमें एक ही शक्ति बचा सकती है!

June 5, 2023

RECPDCL ने एचवीडीसी ट्रांसमिशन परियोजना अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा

January 21, 2025
Buses in Delhi

दिल्ली में चलेगी ‘भगवा’ रंग की बसें, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी !

June 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार में बना दुनिया का अनोखा हर्बल आर्ट म्यूज़ियम, 65 हजार से ज्यादा दुर्लभ वनस्पति कलाकृतियां
  • रेलवे के इन 4 बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 6448 गांवों की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा जबर्दस्त बूस्ट
  • देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने बदले कैश विड्रॉल नियम!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.