Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

लोकसभा चुनाव: सातवें चरण की सीटों पर 2009 के नतीजे पाने की कोशिश में विपक्ष

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
Opposition
19
SHARES
638
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की 13 सीटों पर विपक्ष पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में है। प्रचार के मामले में भी विपक्षी नेता सत्ता पक्ष से किसी भी मायने में पीछे नहीं दिख रहे हैं। रैलियां और रोड-शो लगातार करते नजर आए हैं। विपक्ष की इस हाड़तोड़ मेहनत के पीछे 2009 के नतीजों से जोड़ कर देखा जा रहा है। वर्ष 2009 के चुनाव में भाजपा अथवा नरेंद्र मोदी नाम की कोई हवा और आंधी नहीं थी, तब इस चरण की 13 में से 10 सीटें विपक्ष ने जीती थीं।

वर्ष 2009 के चुनाव में पूर्वांचल की इन सीटों पर विपक्ष खासकर सपा, बसपा और कांग्रेस का दबदबा था। उस चुनाव में इस चरण की पांच सीटें सपा, तीन सीटें बसपा और दो सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। सिर्फ गोरखपुर, बांसगांव और वाराणसी संसदीय सीट पर भाजपा जीती थी।

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

13 में से पांच सपा और दो सीटें जीती थी कांग्रेस

2009 में यूपी में चुनाव के नतीजे पूरी तरह सपा, बसपा और कांग्रेस की तरफ गये थे। इस चुनाव में यूपी में सपा को 23, बसपा को 21 और कांग्रेस को भी 21 सीटों पर जीत मिली थी। इस जीत में पूर्वांचल के सातवें चरण में शामिल सीटों का अहम योगदान था। तब इन 13 सीटों में से महाराजगंज और कुशीनगर में कांग्रेस को जीत मिली थी। देवरिया, घोसी और सलेमपुर में बसपा जीती थी। वहीं सपा के खाते में बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट गई थी। इस चुनाव में भी विपक्ष ने इन सीटों पर अधिक जोर लगा रखा है। विपक्ष में कांग्रेस-सपा एक साथ हैं तो बसपा अकेले ताल ठोके हुए है।

आठ सीटों पर भाजपा व सहयोगी दल हैट्रिक की रेस में

2009 और 2024 के बीच के दो चुनाव 2014 और 2019 में पूरे देश के साथ ही पूर्वांचल भी भाजपा के साथ रहा। 2019 के चुनाव में सातवें चरण की गाजीपुर और घोसी सीट को छोड़ भाजपा ने सभी 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। चंदौली, बलिया, सलेमपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज की सीटें ऐसी हैं, जहां पर भाजपा इस बार चुनाव जीत कर लगातार तीन जीत का हैट्रिक लगा सकती है। जीत की हैट्रिक का रिकार्ड मिर्जापुर सीट पर भाजपा सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) भी बना सकता है, दो जीत के बाद अनुप्रिया पटेल फिर से यहां से अद (एस) की प्रत्याशी हैं। राबर्ट्सगंज सीट पर 2014 में भाजपा और 2019 में भाजपा सहयोगी अद (एस) को जीत मिली थी। इस सीट पर जीत होने की स्थिति में यहां एनडीए की तीसरी जीत कहा जा सकता है।

एनडीए बांसगांव व वाराणसी जीती तो जीत का चौका लगेगा

बांसगांव व वाराणसी में इस बार भी जीत हासिल होने पर भाजपा जीत का चौका लगा सकती है। वहीं गोरखपुर में 2018 का उपचुनाव जिसमें सपा ने जीत हासिल की थी उसे हटा दें तो पिछले कई चुनावों से इस सीट पर विपक्ष को सफलता नहीं मिली है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
neta

कर्नाटक : जीत के लिए जद्दोजहद करते ‘स्टार प्रचारक’ पार्टी को कैसे दिला पाएंगे जीत?

May 9, 2023
salman khan

‘सलमान खान माफी मांगे, नहीं तो…’, बिश्नोई समाज ने दी धमकी!

October 26, 2024
nitish kumar

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल, उठ रहे कई सवाल

March 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.