Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 3, 2026
in राष्ट्रीय
A A
indian army ai
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय सेना अब और ज्यादा मजबूत और ताकतवर होने जा रही है। सरकार ने सशस्त्र बलों की मारक क्षमता बढ़ाने और उन्हें अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 52 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है। इनमें भारतीय सेना के लिए, मानव रहित हवाई यान, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, एंटी टैंक मिसाइल, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, बहुत कम दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम, टैंकों के लिए एक्टिव सिक्योरिटी सिस्टम और जेट बेस्ड कामिकेज ड्रोन सिस्टम की खरीद शामिल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक ने इन खरीद सौदों को सैद्धांतिक मंजूरी दी।

रक्षा मंत्रालय का बयान

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। इसमें बताया गया है कि इन खरीद सौदों में भारतीय सेना के लिए, मानव रहित हवाई यान (यूएवी), इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम ‘आकाश तरंग’, मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) सिस्टम, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआरएसएएम) हथियार प्रणाली, बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (वी-शोराड्स), टैंकों के लिए सक्रिय सुरक्षा प्रणाली और जेट आधारित कामिकेज़ ड्रोन सिस्टम की खरीद शामिल है।

कौन कितना खतरनाक

  • ‘आकाश तरंग’ सिस्टम सेना को यूएवी से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करेगी।
  • एमपीएटीजीएम दुश्मन के मशीनीकृत खतरों का मुकाबला करने के लिए इन्फैंट्री की क्षमता को बढ़ाएगी।
  • एमआरएसएएम सिस्टम विभिन्न स्टैंड-ऑफ हवाई खतरों के खिलाफ मध्यम दूरी की वायु रक्षा प्रदान करती है।
  • वी-शोरैड्स मल्टी-स्पेक्ट्रल सेंसिंग के साथ भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई और प्रभावशीलता को बढ़ाएगा।
  • सक्रिय सुरक्षा प्रणाली टैंकों के रक्षा तंत्र में सुधार करने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में सक्षम होगी।
  • जेट-आधारित कामिकेज़ ड्रोन किफायती होने के साथ-साथ अधिक घातक और बेहतर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता प्रदान करते हैं।

यह कदम भी उठाए गए

डीएसी ने भारतीय नौसेना के लिए मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम), नेवल शिपबोर्न अनमैन्ड एरियल सिस्टम (एनएसयूएएस) की खरीद और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम के लिए भूमि आधारित परीक्षण सुविधा (एलबीटीएफ) की स्थापना को मंजूरी दी है। एमआईजीएम दुश्मन की विभिन्न गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सक्षम है। उन्नत सेंसर से लैस एनएसयूएएस भारतीय नौसेना की स्थितिजन्य जागरूकता को बढ़ाएगा। एलबीटीएफ भारतीय नौसेना परिसंपत्तियों के मोटर और संबंधित प्रोपल्शन सिस्टम के लिए परीक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

बैठक में भारतीय वायुसेना के विमानों के लिए हाई एल्टीट्यूड स्यूडो सैटेलाइट (एफडब्ल्यू-एचएपीएस) की खरीद और अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। एफडब्ल्यू-एचएपीएस भारतीय वायु सेना के लिए लगातार खुफिया, निगरानी और टोही, दूरसंचार और रिमोट सेंसिंग का काम करेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन्स में वॉट्सऐप से टिकट बुक करने की मिलेगी सुविधा

October 7, 2023

महंगाई पर रहा कंट्रोल, दुनिया में बढ़ी ‘मेड इन इंडिया’ की मांग

January 31, 2023
Israeli attack

इजरायली हमले में ईरान के दो शीर्ष जनरल मारे गए, फोर्डो परमाणु साइट को हुआ नुकसान !

June 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.