Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home यात्रा

देहरादून में कई पेट्रोल पंपों पर लगे तेल नहीं के बोर्ड से परेशार हुए पर्यटक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 13, 2022
in यात्रा
A A
Petrol-Diesel
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। दून में सोमवार को भी एचपी के कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं के बोर्ड लगे रहे। पंपों पर तेल नहीं मिलने के कारण लोगों को भटकना पड़ा। पता चला कि डिपो से सप्लाई में दिक्कत आने के कारण पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत हो रही है।
एचपी के अलावा एसार और रिलायंस के पंपों पर भी तेल की किल्लत हो रही है। पंपों को डिमांड के अनुरूप तेल नहीं मिल पा रहा है। दून में एक पंप पर औसतन छह से आठ हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की डिमांड है, जबकि इन दिनों कुछ कंपनियों के पंपों को खपत से आधा तेल ही मिल पा रहा है। पर्यटक सीजन में डिमांड बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई डिमांड के अनुरूप नहीं हो पा रही है। देहरादून के अलावा रुड़की और हरिद्वार में दिक्कत आ रही है।

पेट्रोल पंप पर बैठे रहे कर्मचारी
स्थान- हरिद्वार बाईपास, सुबह- 10:00 बजे, एचपी के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी बैठे हुए थे। पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे लोगों को लौटाया जा रहा था। मशीनों पर डिपो से तेल नहीं आने की जानकारी लिखे पोस्टर चस्पा थे। कर्मचारियों ने बताया कि डिपो से तेल नहीं मिल पा रहा है। कई दिनों से डिमांड दी गई थी, लेकिन पूरी नहीं हुई।

इन्हें भी पढ़े

journey

सफर सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेते समय रखें इन बातों का ध्यान!

April 23, 2026
beautiful man-made islands

इन देशों में है मानव निर्मित खूबसूरत आइलैंड, जिन्हें देखने देख-दुनिया से घूमने आते हैं टूरिस्ट्स

February 25, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
kanchipuram temple

हजार स्वर्ण मंदिरों का शहर है कांचीपुरम!

January 24, 2026
Load More

डीजल-पेट्रोल नहीं मिलने से लौटे लोग
स्थान- गांधी रोड, समय- सुबह 11:00 बजे, गांधी रोड स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह केवल प्रीमियम क्वालिटी वाला पावर पेट्रोल बेचा जा रहा था। यहां डीजल और सामान्य पेट्रोल भराने पहुंचे कई लोग वापस लौटे। सेल्समैन ने बताया कि पंप पर तेल नहीं है। आगे से सप्लाई नहीं आ रही है। पावर पेट्रोल है वही दिया जा रहा है।

रेसकोर्स में बंद रहा पेट्रोल पंप
स्थान- रेसकोर्स, समय- सुबह 11:30 बजे, रेसकोर्स चौक में बन्नू स्कूल चौक के पास स्थित एचपी का पेट्रोल पंप बंद था। पंप पर दो कर्मचारी बैठे थे। उन्होंने बताया कि डिपो में स्टॉक नहीं है। इस कारण पंप में तेल नहीं पहुंच पाया। ऐसे में तेल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। पंप पर आ रहे वाहन चालकों को लौटाया जा रहा था।

घंटाघर के पास पेट्रोल पंप पर फिलहाल दिक्कत नहीं
स्थान- राजपुर रोड, समय- दोपहर 12:15 बजे, घंटाघर के पास बीपी के पंप पर तेल मिल रहा था। कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल दिक्कत नहीं है। कांग्रेस भवन से पहले एचपी के पेट्रोल पंप पर भी तेल मिल रहा था। हालांकि, पूछने पर एक कर्मचारी ने बताया कि डिपो से सप्लाई नहीं मिल पा रही है। यही स्थिति रही तो संकट हो सकता है।

रायपुर रोड स्थित पंप पर भी सप्लाई कम
स्थान- रायपुर रोड, समय- दोपर 12:10 बजे, रायपुर रोड पर चूना भट्टा स्थित एसार के पेट्रोप पंप पर वैसे तो तेल मिल रहा था, लेकिन सप्लाई में कमी की बात कर्मचारियों ने बताई। पूछने पर एक सेल्समैन ने बताया कि पंप पर तेल की आपूर्ति आधी रह गई है। डिपो से पेट्रोल और डीजल पूरा नहीं मिल रहा है। वहीं, लाडपुर में बीपी के पंप पर काम सुचारू था।

रुड़की में बंद करनी पड़ रहीं मशीनें
रुड़की। रिलायंस के डीलर रतन अग्रवाल ने बताया कि सप्लाई की कमी के कारण एक से दो घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद करना पड़ रहा है। भारत पेट्रोलियम के डीलर राकेश अग्रवाल का कहना है कि डीजल-पेट्रोल की किल्लत चल रही है। गाड़ियों की एडवांस बुकिंग करनी पड़ रही है। कई बार ऐसा हो चुका है कि स्टॉक खत्म होने के कारण मशीन बंद करनी पड़ी। इंडियन ऑयल के डीलर नितिन गोयल ने बताया कि अभी तेल की सप्लाई मिल जा रही है। कुछ कंपनियों में किल्लत है, जिन्हें पर्याप्त तेल नहीं मिल रहा है।

एचपी के पंपों पर ड्राई होने का खतरा
हरिद्वार। एचपीएल और बीपीएल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की कमी हो गई है। हरिद्वार में बीपीएल के पंपों पर तेल की आपूर्ति नजीबाबाद से की जाती है। शनिवार को डिपो में तेल की किल्लत रही। टैंकर पर्याप्त नहीं मिल रहे हैं। लंढौरा स्थित एचपीएल के डिपो में किल्लत से पेट्रोल पंप स्वामियों को पर्याप्त टैंकर नहीं मिल पाए। जिन पेट्रोल पंप स्वामियों को प्रतिदिन दो टैंकर तेल की जरूरत थी, उन्हें एक ही टैंकर तेल मिल पाया। रविवार को छुट्टी होने से सोमवार तक हरिद्वार में एचपीएल कई पेट्रोल पंप ड्राई होने की संभावना जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अबकी बार 400 पार, झारखंड में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

March 1, 2024
WCL

WCL ने नागपुर में दो महत्वपूर्ण सीएसआर पहलों का किया शुभारंभ

April 29, 2025

कई राज्यों में संगठन की सर्जरी की तैयारी में भाजपा!

July 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बदलती दुनिया में उभरती और मध्यम शक्तियां साथ आएं : एस. जयशंकर
  • पितृ दोष से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
  • DU में अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.