प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली: दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से सक्रिय है। हर वर्ष की भांति इस बार भी लाखों श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन होकर पवित्र जल लेकर हरिद्वार से लौटते हैं और दिल्ली सरकार ने उनकी सेवा और देखभाल के लिए विशेष तैयारियाँ की हैं।

आर. के. पुरम से विधायक अनिल शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि “उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिशा-निर्देशन और कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा के नेतृत्व में कांवड़ यात्रियों की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अनिल शर्मा ने इसे “श्रद्धा और समर्पण” के साथ निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के दिशा-निर्देशन में कैबिनेट मंत्री श्री @KapilMishra_IND जी के साथ मुझे शिव काँवड़ यात्रियों की सेवा एवं देखरेख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे मैं पूर्ण श्रद्धा… pic.twitter.com/VyCHHFPVUn
— Anil Sharma (@AnilSharma4BJP) July 16, 2025
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण
उन्होंने बताया कि “आज नई दिल्ली के डीएम सन्नी कुमार सिंह, डीसीपी देवेश कुमार मेहला, एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर कांवड़ शिविर स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, चिकित्सा और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि कोई भी श्रद्धालु असुविधा का सामना न करे।”
कांवड़ सेवा… आस्था से सेवा तक
अनिल शर्मा ने कहा, “कांवड़ सेवा केवल एक आयोजन नहीं, यह हमारी संस्कृति, आस्था और सेवा भावना का प्रतीक है। दिल्ली सरकार का संकल्प है कि यह यात्रा भव्य, दिव्य और निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो।”

दिल्ली सरकार की ओर से इस पावन यात्रा को लेकर जो गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाई जा रही है, वह न केवल धार्मिक आस्था का सम्मान है, बल्कि शासन-प्रशासन की सेवा भावना का भी उदाहरण है। उम्मीद की जा रही है कि इन व्यवस्थाओं से इस वर्ष कांवड़ यात्रा पहले से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और दिव्य रूप में सम्पन्न होगी।







