Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

Delhi IIT और AIIMS ने तैयार किया नया एल्गोरिदम, कैंसर के इलाज में ला सकता है क्रांति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 31, 2022
in दिल्ली
A A
algorithm
15
SHARES
515
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। शरीर में मौजूद कैंसर ट्यूमर के बारे में जानकारी करने में अभी तक सीटी स्कैन, एमआरआइ जैसी रेडियोलाजी जांच का प्रयोग होता है। अब एम्स और आइआइटी दिल्ली के विशेषज्ञों ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से एल्गोरिदम तैयार किया है, जो मल्टी पैरामेट्रिक एमआरआइ से ही न सिर्फ जांच, बल्कि कैंसर का इलाज तय करने में भी डाक्टरों की मदद करेगा।

एम्स में हड्डियों, प्रोस्टेट व पैंक्रियाज कैंसर के करीब 130 मरीजों पर किए गए अलग-अलग तीन अध्ययनों में इस प्रयोग के सकारात्मक परिणाम देखे गए हैं। इसलिए आने वाले समय में बगैर कोई चीरा लगाए मल्टी पैरामेट्रिक एमआरआइ से डाक्टर यह तय कर सकेंगे कि मरीज को कौन सी दवा देनी है। डाक्टर यह पूर्वानुमान भी लगा सकेंगे कि कीमो से मरीज को कितना फायदा होगा। हालांकि, अभी इसपर आगे और शोध की जरूरत है।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

कैंसर उपचार में आ सकता है बड़ा बदलाव

शोध सफल होने के बाद चिकित्सा जगत में इसका प्रयोग आरंभ हुआ तो कैंसर के उपचार में बड़ा बदलाव आ सकता है। यह विधि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में कैंसर के इलाज में बेहद अहम साबित हो सकती है। मौजूदा समय में कैंसर की पुष्टि होने के बाद हिस्टोपैथोलाजी परीक्षण से डाक्टर यह तय करते हैं कि मरीज को कीमोथेरेपी में कौन सी दवा देनी। हिस्टोपैथोलाजी परीक्षण में ट्यूमर से सैंपल लिया जाता है। सर्जरी के बगैर यह परीक्षण संभव नहीं है।

जांच से पता चलती है यह बात

इस जांच से पैथोलाजी के डाक्टर यह पता लगाते हैं कि ट्यूमर में किस तरह की कैंसर कोशिकाएं हैं। इसके अलावा मालिक्यूलर जांच के जरिये भी कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन का पता लगाकर डाक्टर टारगेट थेरेपी या इम्यूनोथेरेपी की सलाह देते हैं।

मालिक्यूलर जांच महंगी होती है और इसकी सुविधा भी सीमित है। ऐसे में आइआइटी के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग सेंटर व एम्स के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किए गए इस शोध के शुरुआती नतीजे उत्साहित करने वाले हैं।

यूरोपीय रेडियोलाजी मेडिकल जर्नल में प्रकाशन

हड्डियों के कैंसर से संबंधित शोध आस्टियोसरकोमा के 30 मरीजों पर किया गया है। उन मरीजों को तीन बार कीमोथेरेपी देने से पहले और बाद में एमआरआइ जांच की गई। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और सर्जरी के दौरान निकाले गए ट्यूमर का हिस्टोपैथोलाजी परीक्षण किया गया। इसके अलावा, इस शोध के लिए एम्स व आइआइटी के विशेषज्ञों ने एसएलआइसीएस (सिंपल लीनियर इंटरेटिव क्लस्टरिंग सुपरवोक्सेल्स) और मल्टीथ्रेशहोल्डिंग (एमटीएच) को मिलकर नया एल्गोरिदम तैयार किया।

इसकी मदद से उन मरीजों की एमआरआइ जांच के डाटा का परीक्षण किया गया। इस शोध में एम्स के रेडियोलाजी, पैथोलाजी विभाग और एम्स के कैंसर सेंटर आइआरसीएच (इंस्टीट्यूट-रोटरी कैंसर हास्पिटल) के डाक्टर भी शामिल हैं। परीक्षण के बाद विशेषज्ञ इस नतीजे पर पहुंचे कि मल्टी पैरामेट्रिक एमआरआइ आधारित जांच से हड्डियों के कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी के मानक तय किए जा सकते हैं। प्रोस्टेट कैंसर के 60 और पैंक्रियाज कैंसर के 40 मरीजों पर भी इसी तरह का शोध किया गया। यह शोध यूरोपियन रेडियोलाजी मेडिकल जर्नल में प्रकाशित हो चुका है।

सकारात्मक परिणाम से बढ़ा उत्साह

शोध में अहम भूमिका निभाने वाले आइआइटी दिल्ली के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग सेंटर और एम्स के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त फैकल्टी डा. अमित मेहंदीरत्ता ने कहा कि शोध से इस बात की संभावना प्रबल हुई है कि एआइ आधारित रेडियोलोजी जांच की मदद से यह पता चल सकता है कि कौन सी दवा मरीज पर असर करेगी। इसके आधार पर इलाज में बदलाव भी किया जा सकता है। अभी यह शोध सिर्फ एक अस्पताल एम्स में किया गया है। अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कई अस्पतालों में अधिक मरीजों पर ट्रायल जरूरी है। यदि बहुकेंद्रित ट्रायल में भी यही परिणाम आते हैं तो इलाज में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bjp

हिमाचल : इन 3 कारणों से बीजेपी के हाथ से फिसली सत्ता

December 8, 2022
अल्मोड़ा में यात्री बस

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में यात्री बस खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत!

November 4, 2024

पहल टाइम्स में आज दिनभर की बड़ी ख़बरें प्रकाश मेहरा के साथ

June 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.