Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

LIC की इस स्कीम में एक बार जमा करें पैसा, जीवन भर मिलेगा 50,000 रुपये पेंशन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 6, 2022
in व्यापार
A A
LIC
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अब तक आपने 60 साल या उससे अधिक में पेंशन मिलते सुना या देखा होगा. लेकिन अब आपको पेंशन के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं करना होगा. जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया है, इसके तहत एकमुश्त रकम जमा करने पर आपको महज 40 साल की उम्र में भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है. आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में.

क्या है सरल पेंशन योजना?

इन्हें भी पढ़े

Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
FD

FD में ₹1 लाख के निवेश पर किस अवधि में मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
EPFO

नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?

October 5, 2026
Load More

LIC की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन योजना (Saral Pension) है. ये एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है, जिसमें पॉलिसी लेते समय ही एक बार प्रीमियम देना होता है. इसके बाद पूरी जिंदगी आपको पेंशन मिलती रहेगी. अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशी लौटा दी जाती है. सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाता है. इस पॉलिसी को लेने के बाद जितना पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है.

इस पेंशन योजना को लेने के दो तरीके

सिंगल लाइफ- इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, जबतक पेंशनधारी जिंदा रहेंगे उन्हें पेंश मिलती रहेगी, उसकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी.

ज्वाइंट लाइफ- इसमें दोनों जीवनसाथी की कवरेज होती है. जबतक प्राइमरी पेंशनधारी जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी. उनकी मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी, उनकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की राशि उनके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी.

कौन ले सकता है सरल पेंशन योजना?

इस योजना का लाभ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 साल है और अधिकतम 80 साल है. चूंकि ये एक होल लाइफ पॉलिसी है तो इसमें पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है, जबतक कि पेंशनधारी जीवित है. सरल पेंशन पॉलिसी को शुरू होने की तारीख से छह महीने बाद कभी भी सरेंडर की जा सकती है.

पेंशन कब मिलेगी?

पेंशन कब मिलेगी, ये पेंशन लेने वाले को ही तय करना है. इसमें आपको 4 विकल्प मिलते हैं. आप पेंशन हर महीने ले सकते हैं, हर तीन महीने में ले सकते हैं, हर 6 महीने में ले सकते है या फिर 12 महीने में ले सकते हैं. आप जो विकल्प चुनेंगे, आपकी पेंशन उतनी अवधि में आने लगेगी.

कितनी मिलेगी पेंशन?

अब सवाल उठता है कि इस सरल पेंशन योजना के लिए आपको कितना पैसा देना होगा, तो हम आपको बता दें कि ये आपको खुद चुनना होगा. यानी जितने भी अमाउंट की पेंशन आप चुनेंगे, आपको उस हिसाब से पेमेंट करना होगा. अगर आप हर महीने पेंशन चाहते हैं तो कम से कम 1000 रुपये पेंशन लेनी होगी, तीन महीने की 3000 रुपये, 6 महीने की 6000 रुपये और 12 महीने की 12000 रुपये न्यूनतम पेंशन लेनी होगी. अधिकतम की कोई सीमा नहीं है.

यदि आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो अपको सालाना 50250 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे जो आजीवन मिलेंगे. इसके अलावा यदि आपको बीच में अपनी जमा की गई रकम वापस चाहिए तो ऐसी स्थिति में 5 प्रतिशत की कटौती करके आपको जमा की गई रकम वापस मिल जाती है.

लोन भी ले सकते हैं

अगर आपको कोई गंभीर बीमारी होती है और इलाज के लिए पैसे चाहिए तो सरल पेंशन योजना में जमा पैसे को वापस ले सकते हैं. आपको गंभीर बीमारियों की लिस्ट दी जाती है, जिसके लिए आप पैसे निकाल सकते हैं. पॉलिसी को सरेंडर करने पर बेस प्राइस का 95 परसेंट हिस्सा वापस कर दिया जाता है. इस योजना के तहत लोन लेने का भी विकल्प दिया जाता है. योजना शुरू होने के 6 महीने बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Siddaramaiah

जबरन धर्मांतरण को कांग्रेस सरकार ने दी सहमति?

June 17, 2023
CMD WCL Shri J P Dwivedi

सीएमडी डब्ल्यूसीएल श्री जे पी द्विवेदी “आउटस्टैंडिंग सीईओ ऑफ़ दि इयर” अवार्ड से सम्मानित

December 22, 2024
municipal corporation officials

वर्षा के कारण शहर में हुआ जलभराव, मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी

May 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना
  • जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन? दिल्ली पुलिस ने तय किए तीन नए स्थान
  • बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.