Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

PM मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन ने बदली बांकीपुर की तस्वीर : नितिन नवीन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 28, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय, विशेष
A A
NITIN NABIN
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बांकीपुर : भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज सोमवार को बिहार के बांकीपुर विधानसभा में भव्य रोड शो किया और विशाल जनसभा को संबोधित किया और कहा कि भाजपा सामान्य कार्यकर्ताओं को अवसर देने वाली पार्टी है और नीरज कुमार सिन्हा इसका उदाहरण हैं।

BJP

इन्हें भी पढ़े

cyber

BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

September 11, 2026
brics summit

भारत, चीन, रूस ले आए डॉलर का तोड़; क्या है BRICS का नया पेमेंट प्लान?

September 11, 2026
Prince Rahim Aga Khan V

कौन हैं प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, जिनकी भारत दौरे में काफी चर्चा हो रही?

September 11, 2026
brics delhi

ब्रिक्स क्या है और इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं? दुनिया की नजरें भारत पर

September 11, 2026
Load More

नवीन ने बांकीपुर में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए जनता से विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए कमल के निशान पर मतदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेशाध्यक्ष राजू तिवारी, ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह, लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

BJP

नितिन नवीन ने कहा कि आज मैं बांकीपुर की समस्त जनता और सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं। जिस प्रकार जनता ने रोड शो में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया, उसके लिए हम बांकीपुर की जनता का हृदय से अभिनंदन करते हैं। आज मैं भारतीय जनता पार्टी के एक ऐसे सामान्य कार्यकर्ता के साथ जनता के बीच आए हैं, जिसने बूथ अध्यक्ष के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और आज मंडल अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी तथा एनडीए के समर्थित उम्मीदवार हैं।

इस चुनाव में कई लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और वे उन सभी का स्वागत करते हैं। लेकिन बांकीपुर की जनता अहंकार नहीं, बल्कि संबंध, व्यवहार और विनम्रता को महत्व देती है। जिन्होंने बांकीपुर को एक किला समझकर उसे जीतने का प्रयास किया है, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि बांकीपुर के घर-घर से उनका पारिवारिक संबंध है। यह मेरा अपना घर है और इस विश्वास एवं संबंध को तोड़ना इतना आसान नहीं है। 30 जुलाई को जब बांकीपुर की जनता और एनडीए के कार्यकर्ता मतदान करेंगे, तो मुझे पूरा विश्वास है कि श्री नीरज कुमार सिन्हा की जीत बांकीपुर में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को टिकट मिलने से कुछ लोगों को पीड़ा हो रही है। शायद उनकी राजनीति में टिकट केवल बड़े परिवारों या प्रभावशाली लोगों को मिलता होगा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने यह साबित किया है कि संगठन में मेहनत करने वाले ज़मीनी कार्यकर्ता को भी अवसर और सम्मान मिलता है। जिन लोगों को आज एक सामान्य कार्यकर्ता को टिकट मिलने पर आपत्ति है, वे कार्यकर्ता की ताकत और उसके संघर्ष को नहीं समझ सकते। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जंगल राज के खिलाफ जनता की लड़ाई में सड़क से लेकर मोहल्लों तक संघर्ष करता रहा।

आज जो नेता बड़े पदों पर हैं, मैं भी उस समय एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जनता के साथ खड़ा था। बिहार की जनता लालटेन वाले दौर और जंगल राज को भूली नहीं है। उसी संघर्ष का परिणाम था कि वर्ष 2005 में पहली बार एनडीए की सरकार बनी और बिहार को सुशासन की दिशा मिली। जो लोग हमेशा धनबल और बाहुबल के सहारे राजनीति करते रहे हैं, वे न तो सामान्य कार्यकर्ता के संघर्ष को समझ सकते हैं और न ही उसकी सेवा-भावना को। मुझे पूरा विश्वास है कि बांकीपुर की जनता एक सेवक को चुनेगी और वह सेवक श्री नीरज कुमार सिन्हा होंगे।

नवीन ने कहा कि कुछ लोग विकास पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जनता स्वयं बदलाव की साक्षी है। एक समय था जब पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय जाने के दौरान अशोक राजपथ पर भीषण जाम का सामना करना पड़ता था। आज कारगिल चौक का डबल-डेकर पुल, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का प्रमाण है। इसके साथ ही पटना में आधुनिक सड़कों, आधारभूत संरचना और मरीन ड्राइव जैसे विकास कार्यों ने शहर को नई पहचान दी है। जिन्होंने कभी केवल वादे किए, वे आज शिक्षा और विकास की बातें कर रहे हैं।

उनका उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि अपना स्वार्थ साधना है। बांकीपुर की जनता ऐसे लोगों के साथ नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और एनडीए गठबंधन के साथ खड़ी है। बांकीपुर के विकास की चर्चा केवल दावों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका असर क्षेत्र के हर मोहल्ले में दिखाई देता है। सड़कों, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ लंबे समय से लंबित सामुदायिक भवनों का निर्माण भी कराया गया। सरकार ने जनता की वर्षों पुरानी अपेक्षाओं को पूरा करने का कार्य किया।

श्री नितिन नवीन ने कहा कि मीठापुर, चांदपुर बेला, सिपारा, दशरथा, बिगड़ापुर, चिरैयाटांड़, बोरिंग रोड और किदवईपुरी सहित पूरे क्षेत्र में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। जो लोग कभी जनता को नालों के किनारे रहने के लिए मजबूर छोड़ गए थे, वे विकास की बात नहीं कर सकते। आज मंदिरी नाला क्षेत्र का कायाकल्प हो चुका है और बाकरगंज, सर्पेंटाइन, सैदपुर, आनंदपुरी तथा कुरजी जैसे बड़े नालों पर सड़क निर्माण के कार्य एनडीए सरकार के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिन्होंने कभी विकास की सोच नहीं अपनाई और केवल विनाश की राजनीति की, वे विकास का अर्थ नहीं समझ सकते।

आज वे बिहार में बदलाव की बात करते हैं, लेकिन जनता को यह सोचना होगा कि वे किस तरह का बदलाव लाना चाहते हैं? क्या वे बिहार को फिर उसी लालटेन युग और पुराने दौर की ओर ले जाना चाहते हैं? एक समय था जब कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि शाम ढलने के बाद महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। आज महिलाएँ रात में भी सुरक्षित होकर अपने कामकाज और व्यापार के लिए बाहर निकल रही हैं। बिहार को फिर से जंगल राज की ओर नहीं जाने देना है। जनता को भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहना होगा और विकास तथा सुशासन के पक्ष में अपना निर्णय देना होगा।

नवीन ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों के नेता, चाहे श्री जीतन राम मांझी हों, श्री उपेंद्र कुशवाहा हों या श्री चिराग पासवान, सभी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और बिहार के विकास के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं। चुनाव के दौरान अनेक तरह के भ्रम और षड्यंत्र फैलाने का प्रयास किया गया, लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि बांकीपुर के घर-घर से उनका आत्मीय संबंध है और जनता का वही स्नेह एवं आशीर्वाद श्री नीरज कुमार सिन्हा को भी मिलेगा।

बांकीपुर के लोगों को 30 जुलाई को कमल के निशान के सामने दो नंबर बटन दबाकर श्री नीरज कुमार सिन्हा को विजयी बनाना है। इससे बांकीपुर में विकास की गति और तेज होगी तथा इसे राज्य की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा। जो विकास कार्य अब तक शुरू हुए हैं, उन्हें श्री नीरज कुमार सिन्हा आगे बढ़ाएँगे और जनता के आशीर्वाद से एक भाई और बेटे की तरह क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जलभराव से मुक्ति की दिशा में योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम

April 23, 2025
Asakhya Samaj Party

मुथुट गोल्ड लोन धोखाधड़ी बंद हो, बलात्कारियों को फांसी की सजा हो : सुभाष बिसाईया

October 4, 2024
Raghav Chadha

इतना सब कुछ होने के बाद भी राघव चड्ढा कहां हैं?

March 31, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.