Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

वेंकैया से बड़ी चुनौती धनखड़ की

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 17, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

उप राष्ट्रपति के नाते जगदीप धनखड़ की चुनौतियां पहले दिन से शुरू हो गई हैं। अगर संसद का मॉनसून सत्र समय से चार दिन पहले समाप्त नहीं हुआ होता तो वे इसी सत्र में बतौर सभापति राज्यसभा का संचालन करते। उनको अब यह मौका शीतकालीन सत्र में और नई संसद भवन में मिलेगा। अगर मौजूदा संसद में वे मॉनसून सत्र में सभापति के रूप में काम करते तो संसद की दोनों इमारतों में काम करने का उनका रिकॉर्ड होता। बहरहाल, उनके उप राष्ट्रपति बनने के साथ ही राजनीतिक घटनाक्रम ऐसा हुआ है कि उनके लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। उन्हें वेंकैया नायडू के मुकाबले ज्याद मुखर विपक्ष का सामना करना होगा।

इसका पहला कारण तो यह है कि लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं और विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी आदि का नैरेटिव बनाने के लिए संसद में शोर-शराबा करेगा। दूसरा कारण यह है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल से ज्यादा हो गए हैं तो विपक्ष को भी लग रहा है कि एंटी इन्कंबैंसी बढ़ी है। इसका भी फायदा उठाने के लिए विपक्ष ज्यादा मुखर रहेगा। तीसरा और बड़ा राजनीतिक कारण यह है कि भाजपा की सबसे मुखर आलोचक पार्टी आम आदमी पार्टी है, जिसके सांसदों की संख्या 10 हो गई है। आम आदमी पार्टी का मकसद अपने को सबसे मुखर और भाजपा का मुख्य विपक्षी बनाना है इसलिए उसके सांसदों को संभालना मुश्किल होगा।

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

धनखड़ की चुनौतियां बढऩे का चौथा कारण जनता दल यू है। उनके पद संभालने से ठीक पहले बिहार में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ, जिसमें जनता दल यू ने भाजपा से नाता तोड़ लिया। राज्यसभा में भाजपा के पांच सांसद हैं, जिनमें से एक हरिवंश उप सभापति हैं। यह चुनौती दो स्तर की है। पहला तो यह कि जदयू विपक्ष में चली गई, जिससे एनडीए के सांसदों की संख्या कम हुई है। वैसे ही राज्यसभा में भाजपा और एनडीए को बहुमत नहीं है ऊपर से जदयू के सांसद कम हो गए। भाजपा के अपने 91 सांसद हैं और अब पार्टी के पास कोई बड़ा सहयोगी दल नहीं है। बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस के नौ-नौ सांसदों को जोड़ कर भी आंकड़ा बहुमत से काफी कम है।

जगदीप धनखड़ के सामने कैसी चुनौतियां आने वाली हैं इसका अंदाजा उनके शपथ ग्रहण के दिन ही हो गया था। उनका शपथ ग्रहण समारोह 11 अगस्त को हुआ और किसी विपक्षी पार्टी का बड़ा नेता उसमें शामिल नहीं हुआ। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े के बारे में कहा गया कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। सोनिया गांधी भी सेहत की वजह से नहीं शामिल हुईं, जबकि अधीर रंजन चौधरी अपने चुनाव क्षेत्र में चले गए थे। न्योता मिलने के बाद दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता भी शपथ में नहीं पहुंचे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
‘पद्म श्री’ डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल

प्रख्यात चित्रकार, लेखक और समर्पित शिक्षक डॉ. श्याम बिहारी अग्रवाल को मिला ‘पद्म श्री’ पुरस्कार

April 29, 2025

संसद परिसर में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ पुलिस से की कार्रवाई की मांग

August 1, 2026
WCL

देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड का योगदान महत्वपूर्ण : सतीश चंद्र दुबे

November 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.