Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

डिजिटल भी रुपया ही है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 6, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Digital rupee
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जिस समय देश हर बात को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जाता हो, तब हर चीज को उसके सही संदर्भ में रखना जरूरी हो जाता है। ये बात डिजिटल रुपये पर भी लागू होती है। भारतीय रिजर्व बैंक आज रुपये का डिजिटल संस्करण जारी कर रहा है। फिलहाल, प्रायोगिक तौर पर- चार शहरों में और चार बैंकों के जरिए इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। शुरुआत में जिन चार बैंकों का चयन किया गया है, उनमें आईएफडीसी भी है।

एक अंग्रेजी अखबार ने इंटरव्यू के क्रम में जब इस बैंक के महाप्रबंधक से पूछा जब भारत में यूपीआई के जरिए पहले से ही डिजिटल भुगतान प्रचलित हो चुका है, तब डिजिटल रुपये की क्या विशेषता होगी? महाप्रंधक ने कहा कि इसके जरिए होने वाला लेन-देन अधिक गोपनीय रहेगा। यानी यूपीआई पेमेंट सीधे बैंक से होता है, इसलिए व्यक्ति किसे कितनी रकम दे रहा है, यह सारा बैंक के डेटाबेस में मौजूद रहता है। जबकि डिजिटल रुपया का स्वरूप नकदी की तरह होगा, जो बैंक से निकाल लेने के बाद आप कहां खर्च करते हैं, यह बैंक को मालूम नहीं होता। तो इस रूप में इससे उन लोगों को बेशक बहुत सुविधा होगी, जो अपना हर हिसाब-किताब बैंक को नहीं देना चाहते।

इन्हें भी पढ़े

infrastructure india

विकसित भारत का रोडमैप तैयार! सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

February 26, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
cji surya kant

NCERT किताब विवाद पर CJI सूर्यकांत: ये गहरी साजिश, जिम्मेदारी तय हो

February 26, 2026
railway

रेलवे में e-RCT सिस्टम से अब क्लेम करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगा मुआवजा

February 26, 2026
Load More

बहरहाल, इससे रुपये के मूल्य या उपलब्धता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस रूप में इससे रुपये की हैसियत बढऩे या जिनके पास धन नहीं है, उन्हें कोई आसानी होने की संभावना नहीं होगी। यह एक सामान्य बात है, लेकिन जिस समय देश हर बात को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित किया जाता हो, तब हर चीज को उसके संदर्भ में रखना जरूरी हो जाता है। तो रुपये का डिजिटल संस्करण आने से भारतीय मुद्रा के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में कोई प्रगति होगी, ऐसी आशा नहीं रखनी चाहिए। रुपये की अंतरराष्ट्रीय हैसियत तभी बनेगी, जब दूसरे देशों को रुपये को अपने पास रखना बहुमूल्य महसूस होगा।

ऐसा तभी हो सकता है, अगर भारत वस्तुओं और सेवाओं का इतना उत्पादन करे कि उन्हें खरीदना दूसरे देशों को अपेक्षाकृत लाभकारी मालूम पड़े। मुद्रा की अंतरराष्ट्रीय हैसियत का मतलब यह होता है कि उसमें दूसरे अपने आयात-निर्यात का भुगतान स्वीकार करें। इस मामले में स्थिति यह है कि रूस के साथ रुबल-रुपया कारोबार का सिस्टम बन जाने के बावजूद असली कारोबार इस रूप में ज्यादा नहीं हो रहा है। कहने का तात्पर्य यह कि डिजिटल रुपया आने के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था और मुद्रा की मूलभूत स्थितियां जस की तस रहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP president JP Nadda

भाजपा को अपनी रणनीति पर सोचना होगा

May 18, 2023
आचार संहिता

लोकसभा चुनावों के रण में इतिहास बनना तय!

May 9, 2024
Interim budget session

भारत में चुनावी साल का अंतरिम बजट कैसा होगा, क्या मिलेगा?

January 31, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.