Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

(नई दिल्ली)दिल्ली के मजनू का टीला और चांदनी चौक को बनाया जाएगा फूड हब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 26, 2022
in दिल्ली
A A
Junk Food
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली, 24 जुलाई ( आरएनएस) ।  केजरीवाल सरकार दिल्ली के सभी फूड हब को विश्वस्तरीय पहचान देगी। सरकार ने पहले फेज में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मजनू का टीला और चांदनी चौक को फूड हब के रूप में विकसित करने के लिए चुना है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फूड हब के विकसित होने से दिल्ली में व्यापार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ बड़ी संख्या में नए रोजगार उत्पन्न होंगे। काफी रिसर्च और मार्केट एसोसिएशंस के साथ कई बैठकों के बाद मजनू का टीला और चांदनी चौक को चिन्हित किया गया है। यहां सडक़, बिजली, पानी व सफाई का इंतजाम किया जाएगा और फूड सेफ्टी व हाइजिन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। साथ ही, पूरे देश और दुनिया के अंदर इसकी ब्रांडिंग की जाएगी, ताकि दिल्ली आने वाले लोग उस फूड हब में आ सकें। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले छह हफ्ते के अंदर एक डिजाइन प्रतियोगिता करेंगे, जिसमें देश की मशहूर आर्किटेक्चर फर्म से इनको विकसित करने के लिए डिजाइन मांगा जाएगा। इसके बाद अगले 12 हफ्तों में आर्किटेक्चर के डिजाइन को अंतिम रूप देकर कांट्रैक्ट दे दिया जाएगा और दोनों फूड हब को विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि  दिल्ली में भी कई बेरोजगार युवा हैं। पिछले कुछ सालों में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार है, तब से लेकर आज तक हम लोगों ने कई प्रयासों से लगभग 12 से 13 लाख युवाओं के लिए रोजगार दिलवाए। आने वाले पांच साल के अंदर हमने यह लक्ष्य रखा है कि 20 लाख युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे। रोजगार उत्पन्न करने के लिए मैं और मेरी पूरी सरकार रात-दिन मेहनत कर रही है। हम कई नए आइडिया लेकर आ रहे हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जा सकें। दिल्ली के लोगों को खाने और खिलाने का बहुत शौक है। दिल्ली में साउथ इंडियन, मराठी, गुजराती, बंगाली समेत हर किस्म का खाना मिलता है। पूरे देश का किसी भी तरह का खाना हो, वो दिल्ली में मिलता है। साथ ही, दुनिया भर का खाना दिल्ली में मिलता है। चाहे इटेलियन हो, चाइनीज हो या एशियन हो, वो दिल्ली में जरूर मिलता है। वैसे तो दिल्ली को फूड कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है, लेकिन हम लोगों ने इस कांसेप्ट को अच्छे तरीके से आगे ले जाने का प्लान बनाया है। दिल्ली के जितने फूड हब हैं, उन फूड हब को विकसित किया जाएगा। कई फूड हब ऐसे हैं, जहां पर तिब्बतन खाना अच्छा मिलता है। कहीं चाइनीज खाना अच्छा मिलता है। कहीं पंजाबी खाना अच्छा मिलता है। दिल्ली के अंदर कई जगह ऐसे भी फूड हब हैं, जहां हर तरह का खाना मिलता है। इन फूड हब को विकसित करने का  प्लान हमारा है।

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

घर से निकाली गाड़ी तो देना होगा टैक्स! क्या दिल्ली में ऐसा प्लान लाने की है तैयारी?

March 14, 2026
Vishwa Hindu Parishad

हिंदू युवक की मौत के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

March 13, 2026
पानी सप्लाई

दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित, जानिए कारण

March 12, 2026
CBI

दिल्ली शराब नीति मामले मे CBI ने हाईकोर्ट के सामने क्या-क्या दावे किए?

March 9, 2026
Load More

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन फूड हब के अंदर हम भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक करेंगे। वहां की सडक़ें, बिजली, पानी, सफाई आदि ठीक करेंगे। दूसरा, उस फूड हब के अंदर फूड सेफ्टी का पूरा इंतजाम किया जाएगा, ताकि फूड सेफ्टी और हाइजिन की गाइडलाइन का सभी लोग सख्ती के साथ पालन करें। इसका कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। तीसरा, उस फूड हब की पूरे देश और पूरी दुनिया के अंदर ब्रांडिंग की जाएगी। ताकि देश-दुनिया से दिल्ली आने वाले लोग उस फूड हब में आ सकें। हमें उम्मीद है कि इससे बहुत सारे रोजगार उत्पन्न होंगे। शुरूआत में पायलट आधार पर हम पहले चरण में दो फूड हब विकसित करने जा रहे हैं। इसके उपर बहुत रिसर्च की गई और पूरे दिल्ली के अंदर जगह-जगह फूड हब का दौरा किया गया। वहां पर कितनी दुकानें हैं और रोजाना कितने लोग आते हैं। कौन सा खाना कहां पर प्रसिद्ध है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मार्केट एसोसिएशन के साथ कई बैठकें की। उसके बाद पहले चरण के लिए दो फूड हब विकसित करने के लिए चिन्हित किए गए हैं। पहला मजनू का टीला है। मजनू का टीला खासकर छात्रों, खासकर डीयू के बच्चों के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध स्थान है और पूरे एशियन सीरीज के लिए प्रसिद्ध है। दूसरा, चांदनी चौक है। चांदनी चौक में आसपास काफी कुछ ऐसा है, जिसको फूड हब बनाया जाएगा। यहां पर चांदनी चौका का खाना भी बहुत प्रसिद्ध है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
income

भारत निम्न मध्यम आय श्रेणी से उच्च मध्यम आय श्रेणी में परिवर्तित होने की ओर अग्रसर

January 30, 2026

दिल्ली: सरकार इसलिए नहीं दे सकती MSP की गारंटी, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान!

February 29, 2024
india economy

भारत के आर्थिक विकास के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं विश्व के वित्तीय एवं निवेश संस्थान

October 1, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.