प्रकाश मेहरा
एक्जीक्यूटिव एडिटर
नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बीते रविवार, 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नई दिल्ली के आरके पुरम स्थित माधवपुरम झण्डू सिंह पार्क संघ स्थान पर खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया। आयोजन के माध्यम से आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश भी दिया गया।
बड़ी संख्या में गणमान्य स्वयंसेवकों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर जिला श्रमिक प्रमुख मथुरा प्रसाद जी, शाखा कार्यवाह किशोर जी, शाखा मुख्य शिक्षक देवेंद्र जी, शाखा पालक रामवीर जी, मीडिया प्रमुख प्रकाश जी, शूरवीर जी, रामवीर जी, गणेश जी, ब्रह्म प्रकाश जी, देवेंद्र जी, योगेंद्र जी, अमन जी, राजेश जी, सी.एन. बाबू जी, राकेश जी सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने शरद पूर्णिमा के महत्व और आयोजन से जुड़े अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस पर्व की परंपराओं और सामाजिक सहभागिता पर भी अपने अनुभव व्यक्त किए।
शरद पूर्णिमा के इस आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों ने क्या कुछ कहा? देखिए यह विशेष रिपोर्ट।







