Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

31 दिसंबर को दिल्ली के इन रास्तों पर भूल कर भी न जाएं, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 29, 2024
in दिल्ली
A A
traffic
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: साल 2024 के समाप्त होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को राजधानी दिल्ली सहित देशभर में लोग जश्न मनाएंगे। हालांकि इन उत्सवों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी भर में (खासकर कनॉट प्लेस में) लागू की जाने वाली ट्रैफिक एडवाजरी जारी कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात किए जाएंगे। मुख्य रूप से बाजारों, नजदीकी मॉल और कनॉट प्लेस तथा हौज खास जैसे उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जहां लोग समारोह में भाग लेने के लिए आते हैं।

ऐसा किया तो होगी कार्रवाई

इन्हें भी पढ़े

ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
कोचिंग सेंटर

दिल्ली में 923 कोचिंग सेंटरों का होगा फायर ऑडिट, नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगा एक्शन

June 25, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए रेखा सरकार ने कसी कमर, ऐसा है पूरा प्लान

June 24, 2026
ACB

दिल्ली CPA घोटाला: ACB की रडार पर 19 विभागों के डॉक्टर, पसंदीदा वेंडर्स के लिए बदले गए नियम!

June 20, 2026
Load More

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस इलाके के आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है। यहां नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। कनॉट प्लेस क्षेत्र में मंगलवार रात 8 बजे से नए साल के जश्न के खत्म होने तक पाबंदियां लागू रहेंगी। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) ढाल सिंह ने बताया कि यह परिवहन के सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, बाइक से स्टंट करने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, जिग-जैग और खतरनाक तरीके से वाहन चालाने समेत अन्य गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन रास्तों पर जाने से बचें

पुलिस ने कहा कि मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी छोर, मिंटो रोड – दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट, जीपीओ, कस्तूरबा गांधी रोड आदि के आसपास से वाहनों को कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) ढाल सिंह ने कहा कि वैध पास रखने वालों को छोड़कर कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी वृत्त में वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस ने कहा कि गोल डाक खाना, आकाशवाणी के पीछे रकाब गंज रोड पर पटेल चौक, कॉपरनिकस मार्ग पर बड़ौदा हाउस से मंडी हाउस तक, डीडी उपाध्याय मार्ग पर मिंटो रोड और प्रेस रोड क्षेत्र, आरके आश्रम मार्ग पर पंचकुइयां रोड, कॉपरनिकस लेन पर केजी मार्ग-फिरोजशाह क्रॉसिंग और विंडसर प्लेस पर वाहन चालक अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।

पार्किंग के लिए की गई व्यवस्था

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कनॉट प्लेस के पास सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को उठाकर ले जाया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों और वाहन चालकों, दोनों के लिए यातायात नियमन की इंडिया गेट पर और उसके आसपास व्यापक व्यवस्था की गई है।

इंडिया गेट इलाके में नहीं जाएंगी गाड़ियां

एक अधिकारी ने कहा कि पैदल यात्री की बड़ी संख्या में आवाजाही के मामले में वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों की अधिक भीड़ होने पर वाहनों को क्यू-प्वाइंट, सुनहरी मस्जिद, राजपथ रफी मार्ग, विंडसर प्लेस, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस और राजिंदर प्रसाद रोड-जनपथ के आसपास और मथुरा रोड-पुराना किला रोड आदि से से मोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आगंतुकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गयी है क्योंकि इंडिया गेट पर पार्किंग की जगह की कमी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Xi Jinping

शी जिनपिंग आखिर क्यों नहीं आ रहे भारत? किस बात की है उन्हें टेंशन!

September 5, 2023
पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को उत्कर्ष कार्यों के लिए मीडोज राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए दाएं से पूर्व सांसद श्री रामकिशोर सिंह, डॉ. एच.आर. नागेंद्र, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एडवोकेट चेतन शर्मा जी, राजकुमार शर्मा व विधायक श्री अनिल शर्मा

पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन को मीडोज नेशनल अवार्ड

April 17, 2025
Centers for Future Skills

देशभर में खुलेंगे 50 सेंटर फॉर फ़्यूचर स्किल्स : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

March 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.