नई दिल्ली। कालाष्टमी का पर्व भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित है. इस साल ज्येष्ठ माह का मासिक कालाष्टमी पर्व 9 मई 2026, दिन शनिवार को पड़ रहा है. इस मौके पर व्रत का संकल्प करने व भगवान की विधि-विधान से पूजा उपासना करने से लाभ ही लाभ होता है. वहीं काल भैरव की विशेष कृपा पाने के लिए दान का उपाय भी कर सकते हैं. इस पर्व पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से जीवन के सभी भय का नाश होता है. रोग दूर होते हैं और शत्रु पर विजय प्राप्त होता है. चूंकि यह मासिक कालाष्टमी शनिवार को है तो शनिवार और कालाष्टमी का शुभ संयोग और अधिक प्रभावशाली हो सकता है.
मई 2026 में मासिक कालाष्टमी कब है?
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 9 मई 2026 को दोपहर के समय 02:02 बजे से होगी और 10 मई 2026 को दोपहर के समय 03:06 बजे तिथि का समापन होगा. इस तरह 9 मई को मासिक कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा. काल भैरव की पूजा बीच रात को निशिता काल में करने का विधान है. ऐसे में 9 मई की बीच रात को पूजा करना सर्वश्रेष् होगा.
कालाष्टमी पर क्या दान करें?
काले तिल का दान करें
शनि देव और काल भैरव दोनों को ही काले तिल प्रिय हैं. मासिक कालाष्टमी पर्व पर काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए अगर काले तिल का दान करें तो रोग-कष्ट और भय से मुक्ति मिलती है.
सरसों के तेल का दान
मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाना तो शुभ है ही इसके साथ ही मासिक कालाष्टमी पर्व पर जरूरतमंदों में तेल का दान करें. वो बाधाएं जो अदृश्य हैं, दूर होंगी.
काले वस्त्र या कंबल का दान
किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को अगर मासिक कालाष्टमी पर्व पर काले वस्त्र या कंबल का दान करें या भेंट करें तो इसके अति शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को दान के इस उपाय से कम किया जा सकता है.
जरूरतमंदों में भोजन का दान
भैरव बाबा को प्रिय खाद्य सामग्री जैसे इमरती, कचौरी और ठंडी चीजों का भोग पहले तो भोग लगाएं और इन सभी चीजों को गरीबों में बांट दें. इसके अलावा अन्य बोजन सामग्री का दान करना भी शुभ होगा. भक्त की आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी.
उड़द की दाल का दान
मासिक कालाष्टमी पर अगर काली उड़द की दाल का दान करें तो यह अति शुभ फलदायी होगा. उड़द की दाल का दान करने से सभी कार्य संपन्न होते हैं.






