Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 19, 2026
in राज्य
A A
gangotri and yamunotri
21
SHARES
697
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। उत्तरकाशी में स्थित दो पवित्र धामों गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए। मां गंगा के जयकारों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ठीक 12.15 पर गंगोत्री और ठीक 12.35 पर यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से खोले गए। कपाटोद्घाटन के साक्षी बने सैकड़ों लोगों ने मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी आस्था डुबकी लगाई।

गंगोत्री धाम के कपाट खुले

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

पश्चिम बंगाल : घुसपैठियों के मजहब की रक्षा कर रही TMC – PM मोदी

April 19, 2026
gangotri and yamunotri

अक्षय तृतीया पर कल खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा शुभारंभ

April 18, 2026
IDBI Bank Branch

नोएडा के सेक्टर-75 में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन!

April 18, 2026
crime scene experts

अपराधियों के लिए चक्रव्यूह तैयार, योगी सरकार ने उतारे 300 क्राइम सीन एक्सपर्ट

April 17, 2026
Load More

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे भैरव घाटी स्थित प्राचीन भैरव मंदिर से मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगोत्री मुख्य द्वार से मंदिर तक आर्मी के पाइप बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं एवं रणसिंघे की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं के बीच मां गंगा की डोली यात्रा 9 बजे अपने धाम गंगोत्री पहुंची। जहां डोली का भव्य स्वागत किया गया।

मां की डोली पर फूलों की बरसात, झूमे भक्तगण

इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों और यात्रा कारोबारियों ने गंगा जी की डोली पर फूलों की बरसात की। इसके बाद यहां गंगा पूजन, गंगा सहस्त्रनाम, गंगा लहरी, श्रीशुक्त आदि के पाठ के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया। जिसके बाद 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। जिकसे बाद सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के भीतर जल रही अखंड ज्योति के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। हजारों श्रद्धालुओं ने अक्षय तृतीया पर गंगा में डुबकी लगाने के साथ ही गंगोत्री धाम में दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

बड़कोट। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया। कपाट खुलने के बाद अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।

अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा प्रारंभ हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े आठ बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य ढंग से मां यमुना को विदाई दी। पूरे यमुनोत्री धाम क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों व आईटीबीपी देहरादून के बैंड की धुन से गुंजायमान रहा तथा मां यमुना के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

खुशीमठ से प्रस्थान करने के बाद डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां हवन-पूजन एवं विधिवत अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे परंपरा अनुसार कपाट खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट खुलने के साथ ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है और पूरे क्षेत्र में आस्था व उत्साह का माहौल बना हुआ है।

मोबाइल, रील पर पाबंदी

इसके अलावा, इस बार चारों धाम के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन और कैमरों के उपयोग पर भी सख्त प्रतिबंध लगाया गया है जिसके तहत बदरीनाथ और केदारनाथ में श्रद्धालुओं को परिसर के बाहर ही अपने मोबाइल व कैमरे जमा करने होंगे, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री में मंदिर परिसर से 100 मीटर के दायरे में इनके उपयोग पर रोक रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्षों में दर्शन व्यवस्था में आई बाधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस साल प्लास्टिक मुक्त चारधाम यात्रा

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार का संकल्प यात्रा को सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य बनाना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में इस वर्ष ‘प्लास्टिक मुक्त’ और ‘हरित’ चारधाम यात्रा का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत सभी वाहनों में कूड़ादान रखना अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने कहा, ”जैसे हम अपने घर के मंदिर को साफ और पवित्र रखते हैं, वैसे ही देवभूमि को भी स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिनमें हाल में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लगात से तैयार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बारहमासी सड़क परियोजना तथा गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं शामिल हैं।

उम्मीदः इस साल चारधाम यात्रा सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी

उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी । प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और अब तक करीब 19 लाख लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami provided appointment letters to 122 candidates of Transport Department and Transport Corporation

सीएम धामी ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के 122 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

February 4, 2024

जल भवन मुख्यालय से निकलने वाली रैली में कर्मचारी करें शत-प्रतिशत प्रतिभाग

February 26, 2024
Supreme court

क्या न्यायपालिका की तानाशाही की तरफ बढ़ रहा है भारत?

July 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला आरक्षण बिल इसी समय क्यों लाया गया? सरकार ने बताया
  • अगर आपको हैं ये 5 बीमारियां तो गन्ने के जूस से रहें दूर!
  • Aadhaar ऐप पर सरकार का बड़ा फैसला, स्मार्टफोन कंपनियों के विरोध के बाद प्लान ड्रॉप

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.