Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के स्कूलों व कॉलेजों में ‘एहसास 2026’ नीति शुरू!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 20, 2026
in दिल्ली
A A
schools
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पढ़ाई और अंकों की दौड़ के बीच अब दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों की मानसिक सेहत को भी उतनी ही अहमियत मिलेगी. गुरुवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने ‘एहसास 2026’ (मेंटल हेल्थ एंड वेल-बीइंग पॉलिसी) का शुभारंभ किया. इस मौके पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

जानिए क्यों पड़ी इस नीति की जरूरत?

इन्हें भी पढ़े

e-bus in Delhi

दिल्ली को मिलेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, बसों का बेड़ा बढ़कर होगा 7 हजार के पार

November 20, 2026
Indian Railways

दिल्ली में रेलवे के विकास पर खर्च होंगे 2,711 करोड़ रुपये, 13 स्टेशनों का होगा आधुनिक कायाकल्प

November 19, 2026
CM Rekha Gupta

प्रदूषण के खिलाफ सीएम रेखा गुप्ता ने की हाई-लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

November 18, 2026
महिला सुरक्षा

दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन प्लान: 19,822 डार्क स्पॉट पर लगेंगे सीसीटीवी

November 17, 2026
Load More

आज के दौर में बच्चों और युवाओं पर परीक्षा के दबाव, एंग्जायटी, अवसाद, बुलिंग और साइबर बुलिंग जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं. नई नीति का मकसद शिक्षण संस्थानों को सुरक्षित और सहयोगी बनाना है, ताकि बच्चे खुलकर अपनी बात कह सकें और जरूरत पड़ने पर बिना झिझक मदद मांग सकें. यह नीति सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू होगी.

क्या है ‘एहसास 2026’ की खास बातें?

काउंसलर की व्यवस्था: हर 500 विद्यार्थियों पर एक काउंसलर नियुक्त किया जाएगा. बड़े स्कूलों में जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त काउंसलर भी रखे जा सकेंगे. खास बात यह है कि काउंसलर्स को प्रशासनिक या अनुशासनात्मक कामों से दूर रखा जाएगा, ताकि वे बच्चों की काउंसलिंग पर पूरा ध्यान दे सकें. फिलहाल दिल्ली सरकार के स्कूलों में 540 काउंसलर और 500 से ज्यादा टीचर-काउंसलर काम कर रहे हैं.

डिस्ट्रिक्ट वेल-बीइंग सेंटर:जिला स्तर पर ये केंद्र खुलेंगे, जहां विशेषज्ञों द्वारा मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन, थेरेपी और परामर्श की सुविधा मिलेगी. गंभीर मामलों में स्कूल से इन केंद्रों पर रेफर किया जाएगा.

छह स्तरीय एस्केलेशन सिस्टम: किसी गंभीर संकट या आत्म-हानि के जोखिम से निपटने के लिए छह स्तरों की व्यवस्था बनी है कक्षा शिक्षक, काउंसलर/प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता, स्कूल प्रमुख/वेलनेस टीम, डिस्ट्रिक्ट वेल-बीइंग सेंटर, अस्पताल/आपातकालीन सेवाएं और संबंधित एजेंसियां.

ट्रेनिंग और निगरानी: सिर्फ काउंसलर ही नहीं, बल्कि शिक्षकों, प्रिंसिपल, अभिभावकों, ड्राइवरों और आया जैसे स्टाफ को भी बच्चों के व्यवहार में बदलाव पहचानने की ट्रेनिंग दी जाएगी. व्यवस्था की जांच के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग पोर्टल और ‘स्कूल वेलनेस सर्विसेज इंडेक्स’ के जरिए हर तिमाही स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट ली जाएगी.

इस मौके पर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि मानसिक खुशहाली को शिक्षा का हिस्सा बनाना आज की जरूरत है और मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है. उन्होंने दिव्यांग और वंचित बच्चों को समान अवसर व सहयोग मिलने पर जोर दिया. वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘एहसास’ नीति से लाखों बच्चों को मानसिक और भावनात्मक मजबूती मिलेगी तथा हर मुश्किल में सरकार, शिक्षक और अभिभावक उनके साथ खड़े रहेंगे.

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बच्चों को असफलता से सीखने और खुलकर बात करने का संदेश दिया. उन्होंने नीति निर्माण में श्री श्री रविशंकर, आर्ट ऑफ लिविंग, यूनेस्को और इहबास का आभार जताया. वहीं, श्री श्री रविशंकर ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा मानसिक मजबूती का आधार रही है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी साथी या विद्यार्थी को परेशान देखकर नजरअंदाज न करें, बल्कि आगे बढ़कर पूछें ‘व्हाट कैन आई डू फॉर यू?’ यह नीति चार स्तंभों पूरे संस्थान की भागीदारी, शुरुआती रोकथाम, जवाबदेही और निजता व अधिकारों की सुरक्षा पर टिकी है, जिससे पढ़ाई के साथ बच्चों के आत्मविश्वास और भावनात्मक संतुलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi-kharge

कांग्रेस ने लांघी मर्यादा ? खरगे के बयान पर भड़की BJP, अमित शाह समेत भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा

October 26, 2026
carried out in Mathura Vrindavan today

मथुरा-वृंदावन में जगह-जगह चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

June 3, 2025
Pledge Park Scheme

प्लेज पार्क योजना, एक क्रांतिकारी परिवर्तन : सीएम योगी

May 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क
  • यशस्वी निकले गंभीर से आगे, राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड
  • विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.