Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

केजरीवाल ने जिस आंकड़े पर मचाया बवाल, चुनाव आयोग ने कर दिया जारी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 8, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को संपन्न हो गया. वहीं चुनाव परिणामों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी. इस बीच, चुनाव आयोग द्वारा मतदान के आंकड़े जारी न करने को लेकर आम आदमी पार्टी AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं.

केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

इन्हें भी पढ़े

Amit Shah

यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति

November 13, 2026
PM Modi

कर्नाटक की विकास यात्रा को मिलेगी नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास: पीएम मोदी

November 13, 2026
highway

दिल्ली-गुरुग्राम सफर होगा सुपरफास्ट, MG रोड बनेगा पूरी तरह सिग्नल-फ्री

November 12, 2026
bjp

UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान! क्या है पंचायत महाअभियान?

November 11, 2026
Load More

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कई बार अनुरोध करने के बावजूद चुनाव आयोग ने फॉर्म 17-सी और विधानसभा स्तर पर प्रत्येक बूथ पर डाले गए वोटों का विवरण अपलोड करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पार्टी ने एक वेबसाइट “transparentelections.in” बनाई है, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के फॉर्म 17-सी के आंकड़े अपलोड किए गए हैं. इन फॉर्म्स में हर मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों का पूरा विवरण मौजूद है.

केजरीवाल ने आगे कहा कि उनकी पार्टी दिनभर सभी मतदान केंद्रों और विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़े जारी करेगी ताकि मतदाताओं तक सही जानकारी पहुंच सके. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को यह पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसा करना चाहिए था, लेकिन वे ऐसा करने से मना कर रहे हैं.

इससे पहले, चुनाव आयोग ने चुनाव की तिथियां घोषित करते समय यह जानकारी दी थी कि फाइनल आंकड़े जारी करने में समय लगता है और यह मुद्दा लोकसभा चुनाव के दौरान भी उठाया गया था, जिसका जवाब आयोग ने दिया था. हालांकि, केजरीवाल ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर आंकड़े साझा करने में देरी का आरोप लगाया.

चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को मतदान के आंकड़े जारी किए, जिसमें कुल मतदान प्रतिशत 60.54% बताया गया. मतदान करने वाले कुल 94,51,997 मतदाताओं में से 50,42,988 पुरुष, 44,08,606 महिलाएं और 403 अन्य श्रेणी के मतदाता थे. हालांकि, इन आंकड़ों में ईटीपीबीएमएस (ईलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलट्स) के माध्यम से डाले गए वोट, डाक मतपत्र के जरिए डाले गए वोट, और चुनाव ड्यूटी पर उपस्थित मतदाताओं का विवरण शामिल नहीं किया गया था. चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि मतदान के बाद पीठासीन अधिकारियों द्वारा फॉर्म 17-सी के जरिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर डाले गए वोटों का विवरण पहले ही मतदान एजेंटों के साथ साझा किया जा चुका है.

चुनाव आयोग ने 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के आंकड़े भी जारी किए हैं. इनमें से कुछ क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत की जानकारी इस प्रकार है. नरेला: 61.85%, बुराड़ी: 59.48%, तिमारपुर: 55.98%, आदर्श नगर: 56.43%, बादली: 63.03%, रिठाला: 57.89%, शालीमार बाग: 58.28%, मंगोल पुरी: 64.81%, रोहिणी: 62.15%, त्रि नगर: 62.21%, मटिया महल: 65.11%, करोल बाग: 54.55%, जनक पुरी: 62.65%, द्वारका: 61.96%, नजफगढ़: 64.14%, बिजवासन: 61.13%, पालम: 62.41%, मादीपुर: 63.28%, तिलक नगर: 60.05%, संगम विहार: 61.08%, त्रिलोक पुरी: 65.28%, कोंडली: 62.97%, पटपड़गंज: 60.75%, विश्वास नगर: 60.72%, कृष्णा नगर: 64.04%, सीलमपुर: 68.71%घोंडा: 61.03%, मुस्तफाबाद: 69.01%, करावल नगर: 64.4%, इस आंकड़े के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अलग-अलग रहा, लेकिन कुल मिलाकर लगभग 60% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

Pahalgam Attack: ‘मेरे पति को मार डाला…आतंकवादी बोला- जाओ मोदी से कह देना’

April 23, 2025
Emmanuel Macron’s pension gambit sparks revolt

फ्रांस में पेंशन सुधार बिल पर राष्ट्रपति मैक्रों की बढ़ी मुश्किलें!

March 25, 2023

इस रात की सुबह कब?

December 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.