Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home व्यापार

इनकम टैक्स रिफंड सबका आ गया, आपका क्यों नहीं आ रहा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2023
in व्यापार
A A
income tex
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख बीते एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी. जिन लोगों ने आखिरी तारीख तक अपना रिटर्न फाइल कर दिया था उनमें से ज्यादातर लोगों को रिफंड मिल भी चुका है. लेकिन अगर आपको अपना इनकम टैक्स रिफंड (Income tax refund) नहीं मिला है, तो चिंता करने की बजाय ये जांचने की जरूरत है कि रिफंड मिलने में देरी क्यों हो रही है.

इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से दी जानी वाली सूचनाओं पर भी नजर रखना जरूरी है. अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें अब तक आयकर विभाग की तरफ से रिफंड नहीं मिला है तो आइए कुछ बातों पर नजर डालते हैं कि जिन वजहों से आपको रिफंड मिलने में देरी हो रही है.

इन्हें भी पढ़े

UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
FD

FD में ₹1 लाख के निवेश पर किस अवधि में मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

गलत जानकारी फंसा देगी रिफंड

रिफंड में देरी की पहली वजह हो सकती है कि आपने इनकम टैक्स रिटर्न भरने में कोई गलती कर दी हो. आमतौर पर टैक्स रिफंड तुरंत न मिलने का एक सामान्य कारण आयकर रिटर्न फॉर्म में गलत या अधूरी जानकारी है. बैंकिंग डिटेल, घर का पता या ईमेल आईडी में कोई भी गड़बड़ी आपके टैक्स रिफंड में देरी का कारण बन सकती है. इसलिए अपना ITR दाखिल करते समय दी गई जानकारी सही है ये सुनिश्चित करना काफी महत्वपूर्ण है.

डेलॉयट इंडिया की पार्टनर आरती रावते ने हमारे सहयोगी बिजनेस टुडे से कहा,

“ITR प्रोसेसिंग में देरी का एक कारण ये हो सकता है कि टैक्सपेयर्स ने बैंक डिटेल ठीक से नहीं भरी हो. ITR रिफंड प्रोसेस करने के लिए यह जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट प्री-वैलिडेटेड हो, नहीं तो रिफंड जारी नहीं किया जाएगा. इसके अलावा आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड नाम और पैन कार्ड में दर्ज नाम मेल खाते हों, तब भी रिफंड रोक लिया जाता है.”

ITR वेरिफिकेशन हैं जरूरी

टैक्स रिफंड न आने का दूसरा कारण हो सकता है ITR को वेरिफाई न करना. कभी-कभी, करदाता अनजाने में पोर्टल पर अपलोड किए गए रिटर्न को वेरीफाई करने से चूक जाते हैं. जो लोग ये गलती करते हैं उनका रिफंड अटक जाता है. इसलिए  ITR फाइल करने के बाद अपने आयकर रिटर्न को आधार OTP के जरिए ई वेरीफाई करना ना भूलें. ITR भरने के 30 दिनों के अंदर ई-वेरिफिकेशन करना होता है. इसलिए दिए गए समय के भीतर अपने आईटीआर को ई-वेरिफाई जरूर करे लें. जितनी जल्दी ITR वेरिफाई करेंगे आयकर विभाग उतनी ही तेजी से रिफंड प्रक्रिया का काम शुरू कर देगा. डीवीएस एडवाइजर्स के फाउंडर और सीईओ दिवाकर विजयसारथी के मुताबिक, ‘पिछले कुछ वर्षों में रिफंड प्रोसेसिंग में लगने वाला समय काफी कम हो गया है.

टैक्स बकाया तो नहीं है!

रिफंड में देरी का तीसरा कारण ये हो सकता है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास आपका कोई पिछली बार का टैक्स बकाया है. पिछले वित्तीय वर्ष का कोई बकाया होने की स्थिति में आपके आयकर रिफंड में देरी हो सकती है. ऐसे मामलों में इनकम टैक्स विभाग रिफंड का इस्तेमाल पिछले टैक्स बकाया में एडजस्ट कर लेता है.

हालांकि, इसके बारे में आपको आयकर विभाग की तरफ से सूचना दी जाएगी कि आपका पुराना टैक्स बकाया है और इस बकाये को आपके रिफंड से एडजस्ट कर लिया गया है. रिफंड में देरी का चौथा कारण ये हो सकता है कि आपने रिटर्न और फॉर्म 26AS में क्लेम किए गए TDS क्रेडिट के बीच अंतर पाया गया हो. AIS और रिटर्न के बीच आंकड़ों में समानता न होने से रिफंड प्रक्रिया में देरी होती है.

रिफंड में देरी का पांचवां कारण हो सकता है कि आयकर विभाग आपके ITR की जांच पड़ताल कर रहा हो. अगर आयकर रिटर्न जांच के दायरे में है, तो मूल्यांकन पूरा होने तक रिफंड रुका रहेगा. करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे आयकर विभाग से किसी भी सूचना या नोटिस के लिए नियमित रूप से ईमेल या ई-फाइलिंग लॉग-इन वेबसाइट की जांच करते रहें. अगर ऊपर बताई गई वजहें आपके केस से मेल नहीं खा रही हैं तो उचित अवधि तक रिफंड का इंतजार करें. उसके बाद भी अगर रिफंड न आए तो करदाता इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

मोदी सही मायने में बन गए हैं वर्ल्ड लीडर?

June 25, 2023

दिल्ली पुलिस में 350 करोड़ का घोटाला, क्या इसकी जांच होगी : सीएम केजरीवाल

April 21, 2023
india economy

भारत की आर्थिक प्रगति में अब तो ईश्वर भी कर रहा है सहयोग!

June 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.