नई दिल्ली. पशुधन उद्योग को और बेहतर बनाने को सीएलएफएमए ऑफ इंडिया (क्लेफमा) अपने 64वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें पशुधन उद्योग से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा. 18-19 अगस्त होटल ली मेरिडियन में होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर से करीब 500 विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे.
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएलएफएमए ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुरेश देवड़ा ने कहा कि हम हर वर्ष अपने इस सम्मेलन में पशुधन उद्योग को और बेहतर बनाने पर चर्चा करते हैं. इस बार परिचर्चा का विषय होगा- “पशुधन क्षेत्र: वर्तमान से आगे की तलाश” जिस पर पैनल के सदस्य अपने-अपने विचार रखेंगे. इस परिचर्चा में उद्योग के दिग्गज, भारत सरकार के विशेषज्ञ और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे.
कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला , मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी उद्योग के राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान के साथ विभाग के सचिव भी शामिल होंगे. अखिल भारतीय स्तर पर एसोसिएशन के 225 से ज्यादा सदस्य हैं, जिनके माध्यम से फीड मैन्यूफैक्चरिंग और एनीमल प्रोटीन वैल्यू चेन को मजबूत आधार मिलता है.






