Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

CSIR-IHBT में सतत सुगंधित खेती-उद्योग, किसान और शैक्षणिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 25, 2024
in राज्य, विशेष
A A
CSIR-IHBT
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पालमपुर: सी.एस.आई.आर.-आई.एच.बी.टी, पालमपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत में 23 सितंबर 2024 को “सतत सुगंधी खेती – उद्योग, किसान और अकादमिक सम्मेलन (अरोमा मिशन)” का आयोजन सी एस आई आर-एरोमा मिशन के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देना था।

CSIR-IHBT

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार

September 24, 2026
cm dhami

सीएम धामी ने NIM के 4 सफल पर्वतारोहण अभियानों का किया फ्लैग-इन!

September 24, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
Load More

हिमाचल प्रदेश से 100 से अधिक किसान, उद्यमी और स्टार्ट-अप्स के साथ साथ विभिन्न उद्योगपति और वैज्ञानिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सी.एस.आई.आर.-आई.एच.बी.टी के निदेशक डॉ. सुदेश कुमार यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने संस्थान की गतिविधियों और किसानों व उद्योगों के लिए संभावित अवसरों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनीष दास, निदेशक, आईसीएआर-डायरेक्टरेट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट रिसर्च (आई सी ए आर-डी एम ए पी आर), आनंद, गुजरात ने सुगंधित और औषधीय पौधों की सतत खेती और नवीन प्रौद्योगिकियों पर अपने विचार साझा किए।

विशिष्ट अतिथि, श्री सुरेंद्र मोहन, नेचुरल बायोटेक प्रोडक्ट्स, मंडी, हिमाचल प्रदेश, ने हिमाचल प्रदेश में सुगंधित पौधों की खेती और उनके विपणन के बारे में मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ. रमाकांत हरलालका, संस्थापक और अध्यक्ष, निशांत एरोमा प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई, महाराष्ट्र ने हिमालयी क्षेत्र में दमस्क गुलाब, कैमोमाइल, सगंधित जेरेनियम, एरोमैटिक गेंदा, रोजमेरी, मुश्कबाला, जैस्मीन जैसे सगंधित पौधों की क्षमता और उनके अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग के बारे में बताया।

सी.एस.आई.आर.-आई.एच.बी.टी के कृषि प्रौद्योगिकी प्रभाग के प्रमुख डॉ. सनतसुजात सिंह ने संस्थान द्वारा विकसित सुगंधित फसलों की उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी। वरिष्ट प्रधान वैज्ञानिक और एरोमा मिशन के सह-नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सिट्रोनेला, लेमनग्रास और पामारोसा निचले क्षेत्रों के लिए लाभदायक हैं। उन्होंने बताया कि इन सुगंधित पौधों से उत्पादित सगंध तेल का उपयोग सगंध उद्योग, कॉस्मेटिक्स, टॉयलेटरीज़, खाद्य और पेय पदार्थ उद्योग और एरोमाथेरेपी में किया जाता है। 2022 में वैश्विक सगंधित तेल बाजार का मूल्य 8.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और इसके 2027 तक 11.8% की सी ए जीआर से बढ़कर 15.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।

कार्यशाला के दौरान, किसानों ने सगंधित फसलों की खेती से संबंधित सवाल पूछे और चर्चा में भाग लिया। किसानों को गेंदा, कैमोमाइल और पामारोजा के बीज वितरित किए गए। इन सुगंधित फसलों की खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों श्री पवन कुमार, श्री ओम प्रकाश, श्रीमती पूजा, श्रीमती आशा और श्री दीप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सगंधित फसलों और उनके उत्पादों के सफल अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों को चंदपुर फार्म के प्रयोगात्मक क्षेत्रों का दौरा कराया गया, जहां उन्होंने खेती, फसलोपरांत प्रक्रिया और भंडारण तकनीकों के बारे में सीखा। इंजीनियर मोहित शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक (रासायनिक अभियंता) ने किसानों को सगंध तेल प्रसंस्करण का व्यावहारिक प्रदर्शन दिया।

इस अवसर पर दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए गए, जिनका उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देना, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को सुविधाजनक बनाना और रणनीतिक साझेदारियों का निर्माण करना था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

अयोध्या की सड़कों पर मोदी का हुआ अभूतपूर्व स्वागत, साधु संतों ने भी की पुष्पवर्षा

December 30, 2023

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजादी का किया एलान, समझें कैसे बनेगा अलग देश?

May 16, 2025

भय, अहंकार और त्रिभुज

June 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखण्ड: शहरों का होगा कायाकल्प, 98 छोटे-बड़े शहरों का मास्टर प्लान होगा तैयार
  • ₹25000 वेतन सीमा पर 35 साल में बनेगी कितनी पेंशन, तो हाथ में आएंगे कितने पैसै?
  • जेलेंस्की साहब, थोड़ा आंकड़े तो देख लेते, रूस की इकॉनमी सिर्फ हमारे भरोसे थोड़े ही है!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.