नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल हुआ है। मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के बीच जमकर झगड़ा हुआ है। इन दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई हुई है। इनमें से एक महिला धमकी भी देती वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ महिलाएं इन दोनों महिलाओं को शांत करने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि मेट्रो में खड़ी एक महिला कहती है, ‘कौन आएगा…उसको बुला। इसके बाद अपनी सीट पर बैठी एक दूसरी महिला उसपर थप्पड़ चलाती है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। दूसरी महिला कहती है कि जेल भी जाने की बारी आएगी। इस दौरान दोनों के बीच लगातार हाथापाई होती रहती है।
देखिए: दिल्ली मेट्रो मे दो महिलाओं के बीच हुई भिड़ंत एक दुसरे पर छोड़े हाथ #DelhiNews #Metro pic.twitter.com/xcU3Mqfh0J
— Lavely Bakshi (@lavelybakshi) January 21, 2024
एक महिला कहती है, ‘हम कौन हूं, तेरे को पता है…अभी दूंगी तो तू रूकेगी नहीं यहां पर। इसपर दूसरी महिला कहती है कि क्या देंगी आप। इसके बाद दोनों के बीच फिर मारपीट शुरू हो जाती है। इसके बाद भी दोनों के बीच मारपीट जारी रहती है। एक महिला कहती है कि अभी बुलाती हूं तब तेरे को पता चल जाएगा। वो लगातार कहती है, ‘जेल में डालूंगी तेरे को…वीडियो बनाओ…वीडियो बनाओ। मुझे मारेगी, तिहाड़ जाएगी तू…,’
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इन दोनों महिलाओं के बीच सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे थे। वो एक-दूसरे पर चिल्ला रही थीं और यात्रा कर रहे अन्य लोग उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मारपीट का वीडियो देख मेट्रो से यात्रा कर रहे लोग हैरान हैं।
हालांकि, मेट्रो में हंगामे का यह पहला वीडियो नहीं है। कुछ समय पहले भी कुछ महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में भी महिलाएं बाल खींचकर एक-दूसरे से लड़ती नजर आई थीं। दिल्ली मेट्रो में मारपीट, अश्लीलता और अनुशासनहीनता के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी मेट्रो के अंदर कोई कपल गंदी हरकत करता नजर आता है तो कभी मेट्रो के अंदर किसी युवक के हस्थमैथुन करने का वीडियो वायरल हो जाता है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो प्रबंधन यात्रियों से हमेशा यह अपील करता आया है कि यात्री अनुशासन में रहकर ही मेट्रो में सफर करें।







