Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

10 साल के कार्यकाल में मनमोहन सिंह के पांच बड़े फैसले, जानें देश को क्या मिला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 26, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Manmohan Singh
26
SHARES
862
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज 91वें साल के हो गए.  उनका जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत में हुआ था. वे दो टर्म तक देश के पीएम रहे. मनमोहन सिंह को लोगों ने बहुत बोलते नहीं देखा होगा. सार्वजनिक मंचों पर भी वे कम बोलते दिखाई दिए. हाल ही में वे संसद में पेश हुए. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग प्रक्रिया के वक्त उन्हें देखा गया. वे राज्यसभा में व्हील चेयर पर दिखाई दिए. इसको लेकर उनकी उपस्थिति की सराहना हुई. लोगों ने कहा, वे दायित्व से पीछे नहीं हटे. आइए उनके कार्यकाल में लिए गए बड़े फैसलों पर एक नजर डालें:

अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मनमोहन सिंह ने देश को नई दिशा दी  है. डॉ मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार में बतौर पीएम पद पर रहे. 1991 में देश के वित्त मंत्री का पद संभाला. उस समय नरसिम्हा राव की सरकार थी. विशेषज्ञों का कहना है कि उन्होंने उस दौरान बड़े फैसले लिए, जिसकी वजह देश में आर्थिक सुधारों को बल मिला था. उन्होंने उस साल बजट पेश करते हुए वैश्विकरण, उदारीकरण और निजीकरण जैसे कई बड़े ऐलान किए. इससे भारत की अर्थव्यवस्था को ताकत मिली.  देश में व्यापार नीति, औद्योगिक लाइसेंसिंग, बैंकिंग क्षेत्र में काफी लाभ मिला. इस समय मनमोहन सिंह राज्यसभा सांसद हैं. आइए जानते हैं, उनके पांच बड़े फैसले.

इन्हें भी पढ़े

toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
png gas

भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

March 29, 2026
Petrol-Diesel

ईरान युद्ध के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

March 29, 2026
railway station

रेलवे स्टेशनों में भीड़ से निपटने को नया मेगा प्लान, बनेंगे ‘हाई-टेक होल्डिंग एरिया’

March 29, 2026
Load More

1- देश में आर्थिक सुधारों के दरवाजे खोले

देश में उस समय फिस्कल डेफिसिट यानी राजकोषीय घाटा बड़ा था. वहीं सकल घरेलू उत्पाद 8.5 के आसपास था. एक साल के अंदर मनमोहन सिंह ने उसे 5.9 फीसदी के स्तर पर लाने में सफलता हासिल की थी. उन्होंने ग्लोबलाइजेशन की शुरूआत की थी. 1991 से 1996 के बीच उन्होंने आर्थिक सुधारों के लिए जो फैसले लिए. उसकी पूरी दुनिया तारीफ करती है. मनमोहन सिंह ने आर्थिक उदारीकरण को पेश किया. भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व बाजार से जोड़ा. आयात और निर्यात को आसान बनाया. लाइसेंस और परमिट को सरल बनाया.

2- साल में 100 दिन रोजगार गारंटी

बेरोजगारी से जूझ रहे देश में रोजगार गारंटी योजना को आरंभ किया.  साल में 100 दिन के रोजगार और इसके लिए न्यूनतम दैनिक मजदूरी 100 रुपये रखी गई. इस योजना का नाम राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) दिया गया. 2 अक्टूबर 2009 के बाद इसका दोबारा से नामकरण किया गया. इसकी खास बात है कि योजना में पुरुषों और महिलाओं के बीच किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है. इस योजना के तहत पुरुषों और महिलाओं को समान वेतन भुगतान किया जा सकता है. आवेदक बेरोजगारी भत्ता के हकदार भी होंगे. 2005 में मनरेगा यानी महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट लेकर आए. इसे 200 जिलों में शुरू किया गया. इसे 2007 से 2008 तक अन्य 130 जिलों में फैलाया. एक अप्रैल 2008 तक तक इसे 593​ जिलों में लागू कराया गया.

3- आधार कार्ड योजना की यूएन तारीफ

आधार कार्ड योजना को लाया गया. इसकी तारीफ संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी की. यूएन ने कहा था कि आधार स्कीम भारत की बेहतरीन योजनाओं में से एक है. भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India) सन् 2009 में मनमोहन सिंह के वक्त में गठित किया गया.  सरकार की इस बहुउद्देशीय योजना को तैयार किया गया. इससे देश के हर व्यक्ति की पुख्ता पहचान की शुरुआत हुई. आज आधार हर जगह उपयोग में लाया जाता है. चाहें वह बैक अकाउंट हो या ट्रैवल टिकट हो.

4-न्यूक्लियर डील ऐतिहासिक पल था

भारत और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर डील ऐतिहासिक पल था. साल 2002 में एनडीए से की बागडोर यूपीए के हाथ गई थी. इस दौरान गठबंधन सरकार थी. कई तरह के तमाम प्रेशर के बीच भारत ने इंडो यूएस न्यूक्लियर डील को अंजाम दिया गया. इसके बाद से भारत न्यूक्लियर हथियारों के मामले में ताकतवर देश बनकर उभरा.

5- राइट टु एजुकेशन

मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल में ही राइट टु एजुकेशन यानी शिक्षा का अधिकार कानून सामने आया. इसके तहत 6 से 14 साल के बच्चों के लिए शिक्षा अनिवार्य होगी. ऐसा कहा गया कि इस उम्र के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा मिलनी ही चाहिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वैश्विक हिंदी : स्थिति और संभावनाओं पर आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय वेबगोष्ठी

February 5, 2022
Kejriwal Congress

कांग्रेस से दोस्ती के बाद बंपर फायदे में सीएम केजरीवाल!

July 30, 2023
arrest

जेल में आठ बंदियों ने पास की बोर्ड परीक्षा!

April 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.