Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

IPL में पहली बार किसी विदेशी ने छुआ ऐसा मुकाम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 4, 2025
in खेल
A A
andre russell
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आंद्रे रसेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। एक बार वह क्रीज पर सेट हो गए, तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उनकी बल्लेबाजी का तूफान देखने को मिला। राजस्थान के गेंदबाजों की उन्होंने जमकर धज्जियां उड़ाईं। लंबे समय बाद उनकी बैटिंग में धार दिखी, जिससे विरोधी टीमें खौफ खाती हैं। उन्होंने दमदार अर्धशतक लगाया और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

तीक्ष्णा ओवर के जड़े में लगातार तीन सिक्सर

इन्हें भी पढ़े

India-Pakistan match

पहलगाम के दर्द पर भारी क्रिकेट, भारत-पाक मैच में ना दिल मिले, ना हाथ!

September 16, 2025

एश‍िया कप : भारत-पाक‍िस्तान मैच कैंस‍िल करने की याचिका पर बोला सुप्रीम कोर्ट

September 11, 2025
eat bananas

3500000 रुपये के केले खा गए खिलाड़ी? BCCI को हाई कोर्ट ने दिया नोटिस

September 10, 2025
virat kohli rohit sharma

विराट-रोहित की वापसी में होगी देरी, इंडिया A के लिए खेलना मुश्किल?

September 9, 2025
Load More

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आंद्रे रसेल 13वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। इसके बाद उन्होंने आकर पिच को समझा। फिर जब 16वें ओवर में आकाश मधवाल गेंदबाजी करने आए, तो उन्होंने इस ओवर में कुल 14 रन बना डाले। इसके बाद उनकी आतिशी बल्लेबाजी जारी रही। महेश तीक्ष्णा के ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े और रन गति तेज कर दी।

कोलकाता के मैदान पर पूरे 1000 आईपीएल रन

आंद्रे रसेल ने मैच में 25 गेंदों में कुल 57 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वह अंत आउट नहीं हुए और केकेआर की टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा कर ही दम लिया। अर्धशतक जड़ते ही उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं। वह कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर हजार आईपीएल रन बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बने हैं। दूसरे नंबर पर सुनील नरेन हैं। उन्होंने इस मैदान पर कुल 672 आईपीएल रन बनाए हैं।

बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में माहिर

आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। वह आईपीएल 2012 से हर सीजन में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 138 मैचों में कुल 2583 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी से भी टीम की जीत में योगदान देने में माहिर हैं। उन्होंने अभी तक 123 आईपीएल विकेट चटकाए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए आंद्रे रसेल के अलावा अंगकृष रघवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 31 गेंदों में 44 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 35 रनों का योगदान दिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 30 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 206 रन बनाने में सफल रही।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
The film 'Meethi Maa Ku Ashirwad'

उत्तराखंड: 30 अगस्त को फिल्म ‘मीठी-मां कु आशीर्वाद’ सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

August 28, 2024
news

मैं एक मीडियाकर्मी हूं गर्व करूं या फिर शर्म…

September 29, 2023
population

भारत का ऐसे बड़ा होना अशुभ!

April 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • झंकार महिला मंडल ने की एंटी-ड्रग्स कैम्पेन
  • इन लोगों को हर महीने 6 हजार रुपये देगी दिल्ली सरकार?
  • मोबाइल इंटरनेट चालू, वाई-फाई पर प्रतिबंध; इस देश में लिया गया अनोखा फैसला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.