Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पूर्व सीएम हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 19, 2023
in राज्य
A A
Harish rawat
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के लिए पार्टी के विधायक ही नहीं सीनियर नेता भी मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर के मंच से टिकट को बदलने की मांग से असहज हुई कांग्रेस के लिए अब सीनियर नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया है। हरीश रावत ने चम्पावत जिले के लोहाघाट में हुये सम्मेलन में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अनुपस्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिससे एक बार फिर कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की चारों जनपदों की जिला कांग्रेस सम्मेलनों में उमड़ी उत्साहमय भीड़ और आगे के लिए रास्ता बताने वाले सुझावों के वीडियो को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। कहा कि चारों जनपदों के जिला कांग्रेस कमेटियों को बहुत बधाई देता हूं और सभी नेतागण इन सम्मेलनों में उपस्थित रहे, सक्रिय भागीदारी निभाई वो भी बधाई के पात्र हैं।

इन्हें भी पढ़े

Baba Ramdev

बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- ‘अभी सामने आना…’

October 19, 2026
CM Dhami

CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास

October 19, 2026
Technology-based initiatives in the vehicle fitness system

वाहन फिटनेस व्यवस्था में तकनीक आधारित पहल; रीवा में अंकित शुक्ला ने शुरू किया अधिकृत फिटनेस सेंटर

October 18, 2026
2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन

गयाजी में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, गांधी मैदान में दिखा भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा

October 18, 2026
Load More

आगे लिखते हुए हरदा ने कहा कि चम्पावत जनपद के लोहाघाट में हुये सम्मेलन में काली कुमाऊं की आत्मा के प्रतीक हेमेश खर्कवाल का भाग न लेना अच्छा नहीं लगा। बुलाया या नहीं बुलाया, लेकिन उनकी अनुपस्थिति ने मुझे चोट पहुंचाई। उम्मीद है जिला कांग्रेस कमेटियों के सभी सम्मेलन इतने ही उत्साह पूर्ण वातावरण में हो रहे होंगे, इससे 2024 की लड़ाई का रास्ता प्रशस्त हो रहा है।

पूर्व सीएम हरीश रावत की इस पोस्ट से कांग्रेस संगठन में एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है। हरदा की ये पोस्ट कांग्रेसियों के बीच ही जमकर वायरल हो रही है। जिसके बाद से एक बार फिर कांग्रेस की कलह खुलकर सामने आ गई है। साथ ही चुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी भी सामने आ गई है।

कांग्रेस लोकसभा चुनाव से माहौल बनाने के लिए जिला स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन आयोजित कर रही है। इसके लिए हर जिले में जाकर सम्मेलन हो रहा है। इससे पहले पिथौरागढ़ में हुए सम्मेलन का एक वीडियो सामने आ चुका है। जिसमें विधायक मयूख महर मंच से ही टिकट बदलने की बात करते नजर आए साथ ही संगठन को लेकर खरी खरी सुनाई।

अब पूर्व सीएम हरीश रावत की एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें चंपावत में हुए​सम्मेलन में पूर्व विधायक के अनुपस्थित होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस के अंदर अभी से जिस तरह खुलकर विरोध और आवाज उठने लगी है, उसका आने वाले दिनों में चुनाव में खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

किस किस का जिक्र कीजिए?

January 2, 2023
Municipal Commissioner

नगर आयुक्त ने भ्रमण कर साफ सफाई के दिए निर्देश!

April 27, 2025
mp suspended new parliament

इस शीतकालीन सत्र से क्या हासिल हुआ?

December 23, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
  • बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- ‘अभी सामने आना…’
  • CM धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.