संसद भवन और सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक को दिल्लीो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के बालाघाट के पूर्व विधायक किशोर समरीते को गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी एनएसयूआई से भी जुड़ा था और फिर जनता दल से जुड़ा था. उसके बाद 2007 समाजवादी पार्टी से जुड़ा और उसके बाद विधायक भी बना. इस पर करीब 17 मामले दर्ज है, जिनमे आर्म्स एक्ट, एक्सटॉर्शन और दंगे के मामले हैं.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, किशोर समरीते ने क्षेत्र की समस्याएं हल नहीं होने को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था. उस पत्र में दिल्ली स्थित नए संसद भवन सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.
दिल्लीथ पुलिस ने आरोपी विधायक को कोलार के आर्चड पैलेस से किया गिरफ्तार. दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर भोपाल पुलिस से मदद मांगी थी. मंगलवार को आरोपी को दिल्ली स्थित स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया.






