Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

BSF के 65 कर्मचारियों से 70 लाख की धोखाधड़ी, बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 28, 2023
in जुर्म, राष्ट्रीय
A A
fraud
19
SHARES
645
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 65 कर्मचारियों के स्थायी सेवानिवृत्ति खाताें से 70 लाख रुपये गायब करने वाले बीएसएफ के बर्खास्त सिपाही घनश्याम यादव को स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशंस (आईएफएसओ) ने गिरफ्तार कर लिया है। घनश्याम, ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है। पुलिस से बचने के लिए वह अपना नाम बदलकर नकली पहचान पत्र बनवा यूपी के प्रयागराज में छिप कर रह रहा था।

डीसीपी आईएफएसओ प्रशांत गौतम के मुताबिक, इसकी गिरफ्तारी से पुलिस से बीएसएफ के स्थायी सेवानिवृत्ति खाताें से रकम निकालने वाले साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। घनश्याम यादव मूलरूप से गाजीपुर, यूपी का रहने वाला है। बीएसएफ की तरफ से प्रशांत गौतम को मिली शिकायत में गया था कि कोरोना के दौरान राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत जमा रकम की आंशिक निकासी की आनलाइन सुविधा के माध्यम से बीएसएफ के 65 कर्मचारियों के स्थायी सेवानिवृत्ति खातों से 70 लाख की धोखाधड़ी की गई।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

March 22, 2026
LIC

LIC की 5 सबसे बढ़िया स्कीमें… रिटर्न मिलेगा एकदम तगड़ा!

March 22, 2026
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
ins taragiri

भारतीय नौसेना को मिलेगी मजबूती, बेडे में शामिल होगा नया युद्धपोत

March 21, 2026
Load More

नाम बदलकर प्रेमिका के साथ रह रहा था

उक्त रकम 89 लेनदेन के तहत निकाली गई। पुलिस टीम ने आरोपित का पता लगा मध्य प्रदेश के रीवा, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, प्रयागराज और नोएडा सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अंतत: प्रयागराज से घनश्याम को दबोच लिया। आराेपित प्रयागराज में अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उसने वहां पर खुद को यूपी पुलिस के संचार विभाग में सिपाही के रूप में बताया था।

उसकी कार पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था और कार के अंदर यूपी पुलिस की टोपी और वर्दी थी। आरोपित ने आधार कार्ड पर सीएमओ प्रयागराज के जाली स्टाम्प का प्रयोग कर आधार के पोर्टल पर नाम परिवर्तन का अनुरोध अपलोड कर अपना नाम बदलवा लिया था। इसके रीवा, मध्य प्रदेश में स्थित दो खातों में स्थायी सेवानिवृत्ति खाताें से पुलिस को ठगी गई पूरी राशि के क्रेडिट होने का पता चला है।

ऐसे किया फर्जीवाड़ा
कोरोना के दौरान स्थायी सेवानिवृत्ति खातों में जमा राशि का 25 प्रतिशत आंशिक निकासी के लिए विशेष आनलाइन ओटीपी आधारित तंत्र का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। यूनिट अधिकारी के माध्यम से भौतिक सत्यापन से बचने के लिए ग्राहक के मोबाइल नंबर और उसके स्थायी सेवानिवृत्ति खातों से जुड़े ईमेल पर ओटीपी भेजा जाता था। जब भी ग्राहक के किसी विवरण में कोई परिवर्तन प्रभावित होता है तो उसे मोबाइल और ईमेल आईडी पर अलर्ट संदेश भेजा जाता है।

घनश्याम 122वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात था। मई 2019 में मलाडा, बंगाल में जब उसे सेवाओं से बर्खास्त कर दिया गया उस अवधि के दौरान वह यूनिट की लेखा शाखा में था। उसने 122वीं बीएन बीएसएफ के डीडीओ के चोरी हुए क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एनपीएस पोर्टल तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त की और खुद को एनपीएस पोर्टल की सभी विशेषताओं और कार्यों से परिचित कराया। उसने बीएसएफ कर्मियों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ की व बीएसएफ के पांच और डीडीओ खातों में अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने के लिए इसका फायदा उठाया।

बरामदगी
ठगी की रकम से खरीदी गई मारुति बलेनो, छह सिमकार्ड, यूपी पुलिस बैज वाली एक जोड़ी पुलिस वर्दी, पुलिस की टोपी, चार मोबाइल फोन,वाई-फाई राउटर, दो रबर स्टांप (एक प्रिंसिपल, गवर्नमेंट इंटरमीडिएट कालेज, प्रयागराज और दूसरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज), श्याम सिंह नाम से आधार कार्ड, कुमारी सविता सिन्हा के नाम से पैन कार्ड, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दो डेबिट कार्ड, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तीन खातों में जमा राशि को फ्रीज करा दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india economy

आर्थिक विकास के दृष्टि से वित्तीय वर्ष 2023-24 भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ

June 8, 2024

उत्तराखंड: सैन्य गांव सवाड़ पर पल्ला झाड़ते अधिकारी

November 17, 2023
arvind kejriwal, manish sisodia

सिसोदिया के बगैर कितना मुश्किल होगा राजनीति करना?

March 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की हुई पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार
  • कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.