Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही शुरू हुई जालसाजी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 11, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
fraud
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ, जालसाजों ने उनके नाम पर जालसाजी शुरू कर दी है। देश में इस तरह की काफी मामले सामने आ चुके हैं। जालसाज भगवान श्रीराम के वीवीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर देशभर में रामजन्म भूमि गृह संपर्क अभियान नामक एप्लीकेशन (एपीके) डाउनलोड कराते हैं और उसके बाद बैंक खातों को खाली कर देते हैं। गृह मंत्रालय ने ठगी की इस वारदातों को देखते हुए देश भर में एडवाइजरी जारी की है। लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो भी जारी किया है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन होना है। जनवरी के शुरुआती सप्ताह से जालसाजों ने राममंदिर के नाम पर ठगी करना शुरू कर दिया है। जालसाज देशभर में लोगों को खासकर हिंदुओं को रामजन्म भूमि अभियान नाम की एन्ड्रॉयड पैकेज किट(एपीके) भेज रहे हैं और लोगों से राममंदिर में वीआईपी इंट्री या फिर वीआईपी दर्शन कराने की बात कह रहे हैं। भगवान श्रीराम के भक्त जैसे ही इस एपीके को डाउनलोड़ करते है तो उनके मोबाइल का एक्सेस आरोपियों के पास चला जाता है। इसके बाद कुछ मिनटों में बैंक खाता खाली कर दिया जाता है।

इन्हें भी पढ़े

Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026
केतन अग्रवाल

शादी से पहले मौत या रची गई साजिश? लोहागढ़ किले की रहस्यमयी कहानी

June 23, 2026
ram temple

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी ने सरकार को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट, अंतिम रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की संभावना

June 23, 2026
Load More

वीडियो जारी कर किया जा रहा जागरूक

देशभर में साइबर अपराध को रोकने के लिए गृहमंत्रालय के तहत बनाए गए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र(आई4सी) ने इस जालसाजी से लोगों को बचाने व जागरूक करने के लिए एक वीडियो जारी की है। इस वीडियो में एक युवक कहता है कि उसे वाट्सएप पर 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन का वीआईपी एक्सेस मिला है। इस दूसरा युवक उससे पूछता है कि उसे कैसे मिला। पहला युवक कहता है कि व्हाट्सएप पर मिला है। फिर दूसरा युवक कहता है कि राममंदिर के उद्घाटन से पहले ही वीआईपी एक्सेस मिल गया। फिर दूसरा युवक बताता है कि श्रीराम के नाम पर देश में बड़ा स्केम हो रहा है। इस एपीके की वजह से उसका मोबाइल व बैंक एकाउंट हैक हो सकता है।

श्रीराम के नाम से एप्लीकेशन डाउनलोड करा रहे हैं-

वीडियो में बताया गया कि वाट्सएप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा जा रहा है कि रामजन्मभूमि गृहसंपर्क अभियान एपीके डाउनलोड करो। इस मैसेज को राम भक्त या हिंदू परिवारों में उनकी ओर से भेजा रहा है। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करते ही मोबाइल हैंग हो जाएगा और मोबाइल पर काफी संख्या में विज्ञापन आएंगे। ऐसे में आई4सी ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। आई4सी ने इस वीडियो को पूरे देश में सभी राज्यों की पुलिस को भेजा है।

दिल्ली पुलिस नजर रखे हुए है-

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट(आईएफएसओ) के पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी का कहना है कि आईएफएसओ में अभी तक इस तरह की शिकायत नहीं आई है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP-AAP

दिल्ली में छठ पूजा पर सियासी जंग, यमुना के झाग पर AAP-BJP आमने-सामने !

October 25, 2025
IDBI Bank Branch

नोएडा के सेक्टर-75 में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन!

April 18, 2026
india eonomic

2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा भारत?

February 1, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.