Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

पूरे देश में लागू हुई मुफ्त राशन योजना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 1, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
राशन
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गरीबों को मुफ्त राशन बांटने की खाद्य सुरक्षा योजना एक जनवरी (रविवार) से देशभर में लागू हो गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाले अनाज का अब कोई पैसा नहीं वसूला जाएगा। योजना के अमल को पुख्ता करने के लिए केंद्र व राज्य स्तर के अधिकारियों को मौका मुआयना करने का निर्देश दिया गया है। देभभर में खोली गई 5.33 लाख राशन की सरकारी दुकानों के मार्फत कुल 81.35 करोड़ उपभोक्ताओं को मुफ्त अनाज बांटा जाएगा। यह योजना 31 दिसंबर 2023 तक के लिए है।

अधिकारियों को देनी होगी रिपोर्ट
इस योजना में किसी तरह की चूक को रोकने के लिए जनवरी के पहले सप्ताह में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों को राशन दुकानों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। एनएफएसए में संशोधन करते हुए उपभोक्ताओं को पूरे एक साल तक मुफ्त अनाज देने का यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पिछले सप्ताह ही लिया था। इसके तहत गरीबों को एकीकृत खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अनाज का वितरण होता रहेगा, लेकिन उनसे कीमतें नहीं वसूली जाएंगी। जबकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बांटे जाने वाले अनाज को रियायती दरों पर दिए जाने का प्रविधान था, जिसमें संशोधित कर अगले सालभर तक के लिए मूल्य को हटा लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े

UPI

UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?

September 25, 2026
el niño

वैज्ञानिकों की प्रचंड भविष्यवाणी, 6 महीने में काल बन जाएगा अल नीनो

September 24, 2026
election

विश्लेषण: चुनाव आयोग के भीतर 14 बार आपत्ति, SIR, वोटर लिस्ट और ECINet को लेकर क्या सामने आया?

September 24, 2026
PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026
Load More

खर्च का ब्योरा तैयार
मालूमह हो कि इससे सरकारी खजाने पर कुल दो लाख करोड़ रुपए का बोझ आएगा। मुफ्त अनाज वितरण करने वाले राशन दुकानदारों को दिए जाने वाले खर्च का भी ब्यौरा तैयार कर लिया गया है, जिसका भुगतान खाद्य सब्सिडी से किया जाएगा। इस एकीकृत खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उन सभी उपभोक्ताओं को पहले ही भांति दिया जाएगा। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि कहीं कोई उपभोक्ता योजना के दायरे से बाहर न हो जाए। इसके लिए पूरा प्रबंध किया गया है।

रौजाना करना होगा भौतिक निरीक्षण
संशोधित योजना के एक जनवरी से लागू के साथ ही एफसीआई के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों को पहले सप्ताह में रोजाना कम से कम तीन राशन दुकानों का भौतिक निरीक्षण करना होगा। उन्हें योजना के लागू होने के बारे में विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट तैयार करनी होगी। कुछ राज्यों में योजना के लागू होने से पहले ही उन्हें राशन कार्ड से बेदखल करने की खबरें आ रही हैं। ऐसे मामलों को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठा सकती है।

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने दिया विस्तृत दिशानिर्देश
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने संशोधित योजना के लागू करने संबंध में सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को विस्तृत दिशानिर्देश भेजकर ताकीद कर दिया है। इसके पहले बीते सप्ताह ही खाद्य सचिव ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक कर योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दे दिए गए। खाद्य मंत्रालय का कहना है कि सरकार की राष्ट्र के लोगों के प्रति सामाजिक और कानूनी प्रतिबद्धता है। ‘वन नेशन-वन राशन’ के दृष्टिकोण से पर्याप्त व गुणवत्ता वाले खाद्यान्न की उपलब्धता के माध्यम से उपभोक्ताओं को खाद्य और पोषण सुरक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करके एक गरिमापूर्ण जीवन देना सरकार का उद्देश्य है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
new parliament

नई संसद में मोदी के साथ क्यों खड़ीं हैं माया?

May 26, 2023
मुलायम और अटल

तो क्या सोचा आपने?

October 14, 2022
Moscow Drone Attack

सबसे पावरफुल डिफेंस सिस्टम होने के बावजूद रूस क्यों नहीं रोक पाया ड्रोन अटैक?

May 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UPI पर 2000 का नियम और डेली लिमिट, दोनों में क्या है बड़ा अंतर?
  • भारत-वेस्टइंडीज के बीच होंगे 8 मैच, रोहित-विराट खेलेंगे सिर्फ 3 मैच
  • द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.