Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

एलपीजी के दाम से क्रेडिट कार्ड तक… देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 2, 2024
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
गैस सिलेंडर
15
SHARES
511
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: जून का महीना खत्म हो गया है और आज से जुलाई 2024 शुरू हो गया है. हर महीने की तरह ये नया महीना भी कई तरह के बदलाव (Rule Change From 1st July) लेकर आया है. इसमें घर की रसोई के बजट से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम तक शामिल हैं. पहली तारीख से देश में एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर राहत दी है. राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपये तक कम (LPG Price Cut) हो गए हैं. आइए ऐसे ही 5 बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं, जो हर घर और हर जेब पर असर डालने वाले हैं…

पहला बदलाव: LPG के दाम घटे
देश में फिर LPG Price में कटौती की गई है. हालांकि, इस बार भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) को यथावत रखा है, जबकि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है, जो 1 जुलाई 2024 को सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं. बीते कुछ समय में जहां 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial PLG Cylinder) की कीमतों में कई बार चेंज देखने को मिला है.

इन्हें भी पढ़े

indian army ai

दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार

July 3, 2026
panchayat

देश की 66% पंचायतों के पास डिजिटल रिकॉर्ड नहीं, डिजिटल इंडिया कैसे बनेगा?

July 3, 2026
Registrar General of India

कितने जन्मे, कितने मरे, 2024 का पूरा रिकॉर्ड अब सरकार के पास, रिपोर्ट में दावा

July 3, 2026
ITR

जीरो टैक्स पर भी भरें ITR! वरना नहीं मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, डिटेल में समझिए

July 3, 2026
Load More

कई बड़े बदलावों के साथ शुरू हुआ जुलाई का महीना
ताजा बदलाव के बाद आज से दिल्ली में सिलेंडर 30 रुपये सस्ता हो गया है. Delhi LPG Price की बात करें तो इसका दाम 1676 रुपये से घटकर 1646 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा कोलकाता में ये 1787 की जगह 1756 रुपये का मिलेगा. चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये में मिलेगा वहीं मुंबई की बात करें तो इसका दाम 1598 रुपये हो गया है, जो पहले 1629 रुपये का मिल रहा था.

दूसरा बदलाव- क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट
अगर आप भी क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो आज 1 जुलाई 2024 की तारीख से आपके लिए भी नियम बदल गए हैं. दरअसल, महीने के पहले ही दिन से क्रेडिट कार्ड पेमेंट से जुड़ा बड़ा बदलाव लागू होने जा रहे हैं. इसके बाद कुछ पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिये बिल पेमेंट में परेशानी पेश आ सकती है. इन प्लेटफॉर्म्स में क्रेड (CRED), फोनपे (PhonePe), बिलडेस्क (BillDesk) जैसे कुछ फिनटेक शामिल हैं. दरअसल, RBI के नए रेग्युलेशन के मुताबिक, एक जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी BBPS के जरिए किए जाने चाहिए. उसके बाद से सभी को भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के माध्यम से बिलिंग करनी होगी.

तीसरा बदलाव- Sim कार्ड पोर्ट रूल
TRAI की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों बदलाव किया जाता रहा है. अब एक बार फिर सिम कार्ड से संबंधित नियम बदल गया है. ये बड़ा चेंज भी 1 जुलाई 2024 से लागू हुआ है. ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव करते हुए सिम स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए इस नियम को लागू किया गया है. इसके तहत सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने की स्थिति में आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने के बाद आपको स्टोर से तुरंत नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन New Rule के मुताबिक, अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है और यूजर्स को 7 दिन तक इंतजार करना होगा.

बता दें कि मार्च 2024 में ट्राई ने एक एक्स पोस्ट के जरिए 1 जुलाई से सिम पोर्ट कराने के नियम में इस बदलाव के संबंध में जानकारी शेयर की थी. हालांकि, इसकी डेट आगे बढ़ेगी या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है.

चौथा बदलाव: मोबाइल पर बात करना भी महंगा
जुलाई 2024 में लागू होने वाले बदलावों की लिस्ट में चौथा भी आपके मोबाइल फोन से जुड़ा हुआ है. दरअसल, रिलायंस जियो (Reliance Jio) से लेकर एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodaphone-Idea) तक ने अपने टैरिफ प्लान महंगे कर दिए हैं. ये नए प्लान 3-4 जुलाई से लागू होने वाले हैं.

पांचवां बदलाव : 12 दिन नहीं खुलेंगे बैंक
जुलाई महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) आरबीआई की ओर से अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है. इसके मुताबिक, इस महीने 12 दिन बैंक बंद रहेंगे (Bank Holidays List in july 2024), ये अलग-अलग राज्यों में वहां होने वाले आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
wcl

वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में वेंडर डेवेलपमेंट प्रोग्राम

November 20, 2023

लाल किले से पीएम मोदी की हुंकार, सिंदूर, आतंकवाद, हुंकार, रोजगार, आत्‍मनिर्भर भारत…भाषण की हर बड़ी बात

August 15, 2025
Norovirus

फिर जिंदा हुआ 48 हजार साल पुराना ‘जोम्बी’ वायरस

March 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरु मंत्र को क्यों रखा जाता है अत्यंत गोपनीय? जानें शास्त्रों में बताया गया नियम
  • दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होंगे घातक हथियार
  • बीते साढ़े चार साल में कितने लोगों को मिली सरकारी नौकरी? CM धामी ने बताया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.