Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

‘दही’ पर हुआ विवाद तो FSSAI ने वापस लिया आदेश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 31, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
दही
19
SHARES
642
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दक्षिण भारत की राजनीति में इन दिनों दही पर बवाल मचा हुआ है. देशभर में फूड सेफ्टी पर नजर रखने वाली स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में एक आदेश दिया था, जिसके बाद भाषा विवाद फिर से सुलग उठा. FSSAI ने दक्षिण भारत में दही बनाने वाली सहकारी संस्थाओं से कहा था कि वे दही के पैकेट पर दही ही लिखें. इस पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया. लेकिन अब FSSAI ने अपने उस निर्देश को वापस ले लिया है.

इस मामले पर विवाद बढ़ने पर गुरुवार को FSSAI ने नया निर्देश जारी किया. FSSAI ने नई अधिसूचना जारी कर दही के पैकेट पर क्षेत्रीय भाषा का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है. अधिसूचना में कहा गया है कि दही को इन नामों से भी लेबल किया जा सकता है जैसे ‘कर्ड (दही)’, ‘कर्ड’ (मोसारू), ‘कर्ड’ (जामुत दोद), ‘कर्ड (तयैर)’, ‘कर्ड (पेरुगु)’.

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
fighter aircraft

भारत में अब बिना पायलट के उड़ेंगे लड़ाकू विमान! AI संभालेगा कमान

August 26, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
modi

मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण

August 25, 2026
Load More

क्या था पुराना निर्देश
दरअसल कन्नड भाषा में दही को मोसारू (Mosaru) और तमिल में तयैर (Tayiar) कहा जाता है. इन दोनों ही राज्यों में दही के छोटे-छोटे कप पर अब तक यही नाम लिखा रहता है. लेकिन FSSAI ने अपने हाल के आदेश में कहा था है कि इन राज्यों के मिल्क फेडरेशन दही के कप पर अब दही ही लिखें.

भड़क उठे स्टालिन

FSSAI के इस निर्देश पर भाषा विवाद को अक्सर हवा देने वाले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. स्टालिन ने कहा था कि ‘हिंदी थोपने की बेशर्म जिद हमें हिंदी में दही के एक पैकेट पर भी लेबल लगाने के लिए निर्देशित करने की हद तक आ गई है, हमारे अपने राज्यों में तमिल और कन्नड़ को कमतर कर दिया गया है.’

स्टालिन ने आगे कहा था कि ‘हमारी मातृभाषाओं की इस तरह की निर्लज्ज अवहेलना यह सुनिश्चित करेगी कि जिम्मेदार लोगों को दक्षिण से हमेशा के लिए भगा दिया जाए.’

तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने कहा था कि FSSAI जो हमें अपनी मातृभाषा को दूर रखने को कह रहा है, अपनी मातृभाषा की रक्षा करने वाले हमलोगों की बात सुन ले. आप लोगों की भावनाओं का आदर करें, आप कभी भी बच्चे को चिकोटी काटने और फिर पालने को झुलाने के काम में लिप्त न हों. पालना हिलाने से पहले ही आप लापता हो जाएंगे.

बता दें कि दक्षिण के राज्यों में भाषा को लेकर बेहद संवेदनशीलता रही है और वहां की पार्टियां स्थानीय भाषाओं को लेकर काफी आग्रही रही हैं. तमिलनाडु में हिंदी के खिलाफ अक्सर आंदोलन होता रहता है. दही से जुड़ा ये विवाद जैसे ही एक अखबार में छपा डीएमके ने तुरंत इस मुद्दे को लपक लिया.

बीजेपी का मिला था समर्थन

तमिलनाडु में भाषा का मुद्दा कितना संवेदनशील है इसे इस बात से ही समझा जा सकता है कि तमिलनाडु बीजेपी ने भी इस मु्द्दे पर सीएम स्टालिन का साथ दिया था. तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस मामले में FSSAI के चेयरपर्सन राजेश भूषण को पत्र लिखकर इस नोटिफिकेशन को वापस लेने की मांग की थी.

के अन्नामलाई ने कहा था कि FSSAI का ये निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उन नीतियों के अनुरूप नहीं है जहां वो हमेशा स्थानीय भाषाओं को प्रमोट करने की बात करते हैं. अन्नामलाई ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी कई फोरम पर तमिल भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा की तारीफ कर चुके हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
IDBI Bank Branch

नोएडा के सेक्टर-75 में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन!

April 18, 2026
‘The Viral Owner’ Becomes the Voice of the Youth

‘द वायरल ओनर’ बनी युवाओं की आवाज, मेरठ में हुआ भव्य आयोजन!

April 28, 2026
RSS

विजयादशमी के पावन पर्व पर RSS शताब्दी वर्ष का भव्य शुभारंभ! राष्ट्र सेवा का नया अध्याय

September 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.