Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

3 महीने से खुद को ‘जिंदा’ साबित करने में जुटा सरकारी कर्मचारी, जानिए वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 14, 2023
in राज्य
A A
20
SHARES
676
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

‘साहब, मैं अभी जिंदा हूं…’, ये शब्द हैं देवरिया के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राजेंद्र शुक्ला के, जो पिछले तीन महीने से अपनी ही सैलरी के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं. दरअसल, ट्रांसफर के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते जीवित राजेंद्र शुक्ला को सरकारी पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया गया. जिससे उनकी सैलरी रुक गई. सैलरी फिर से पाने के लिए अब वो खुद को जीवित बताने और गड़बड़ी ठीक कराने में जुटे हुए हैं.

बता दें कि यह गड़बड़ी महऋषि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया के प्रशासन द्वारा की गई है. जिसका खामियाजा यहां से कार्यमुक्त होकर गोरखपुर के सदर अस्पताल में वार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत राजेंद्र शुक्ला को भुगतना पड़ रहा है. इन्होंने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, स्वाथ्य विभाग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री तक को ई-मेल के जरिये अपनी शिकायत व पीड़ा दर्ज कराई है, लेकिन अभी समाधान नहीं निकला है.

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

कर्मचारी राजेंद्र शुक्ला को केवल देवरिया मेडिकल कॉलेज से रिलीव करना था लेकिन मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने पोर्टल के जरिये इस दुनिया से ही राजेंद्र शुक्ला को रिलीव कर दिया. अब इसमें सीएमओ, डॉक्टर राजेश झा और मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डाक्टर एचके मिश्रा करेक्शन कराने की बात कह रहे हैं. उनका कहना है कि इसे जल्द से जल्द सही करा दिया जाएगा.

गौरतलब है कि जिला अस्पताल देवरिया (अब मेडिकल कॉलेज) में पिछले कई वर्षों से राजेंद्र शुक्ला विभिन्न विभागों में सिस्टर इंचार्ज के पद पर कार्यरत रहे. जब यहां मेडिकल कॉलेज खुला तो धीरे-धीरे जिला अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाने लगा. इसी क्रम में सिस्टर इंचार्ज के पद पर कार्यरत राजेंद्र को भी यहां से रिलीव कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने निदेशालय में जॉइन किया, जहां से उनका ट्रांसफर गोरखपुर के सदर अस्पताल में वार्ड मास्टर के पद पर कर दिया गया.

राजेंद्र रोजाना डियूटी भी करने लगे लेकिन जब सैलरी लेने पहुंचे तो पता चला कि उन्हें तो दस्तावेजों में मृत दिखाया गया है. इसके कारण उनकी सैलरी ही नहीं आई है. यह लापरवाही मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल देवरिया द्वारा की गई. पोर्टल के साथ छेड़छाड़ कर राजेंद्र को मृत दिखा गया.

‘साहब, मैं अभी जिंदा हूं…’

राजेंद्र शुक्ला ने कहा- मैं जिंदा हूं और जिला अस्पताल गोरखपुर में आज की डेट में कार्यरत हूं. साहब, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के दस्तावेजों में मुझे मृतक दिखा दिया है. 3 महीने से सैलरी नहीं मिली है. यह चौथा महीना चल रहा है.

इस पूरे मामले पर CMO ने बताया कि पोर्टल में जानकारी भरते समय कुछ तकनीकी गलतियां हुई हैं जिनके सुधार के लिए पत्र लिखा गया है. जांच टीम भी गठित की गई है. CMO ने कहा कि हाल ही में मैन्युअल बिल बनने लगा, उसमें कुछ लोग डेड दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही उनकी डिटेल पोर्टल पर अंकित कर दी जाएगी तो फिर सब सही हो जाएगा. करेक्शन की कार्रवाई की जा रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
kainchi dham

कैंची धाम में क्यों बढ़ी जेन-जी की आस्था? हैरान कर देगी वजह!

January 6, 2026
SAARC summit

सार्क के कमज़ोर होने से दक्षिण एशिया की जल कूटनीति में बढ़ रही है चीन की भूमिका

June 1, 2023
Bhagat

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण… भगत ‘दा’ को पद्म भूषण !

February 11, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.